विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WPL: नीता अंबानी ने इंग्लैंड की इस दिग्गज को बनाया मुंबई टीम का हेड कोच, झूलन-देविका को भी मिली यह जिम्मेदारी

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Updated: Sun, 05 Feb 2023 06:20 PM (IST)

Womens IPL 2023 Charlotte Edwards To Coach Mumbais team। आईपीएल के सफल होने के बाद बीसीसीआई ने साल 2023 में पहली बार महिला आईपीएल के लिए मंजूरी दी है। बता दें कि महिला आईपीएल (Womens IPL 2023) में कुल 5 टीमें हिस्सा लेंगी जिनका चयन पहले ही हो चुका है।

Women's IPL 2023, Charlotte Edwards To Coach Mumbai's team
Women's IPL 2023, Charlotte Edwards To Coach Mumbai's team

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Women's IPL 2023, Charlotte Edwards To Coach Mumbai's team। आईपीएल के सफल होने के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने साल 2023 में पहली बार महिला आईपीएल के लिए मंजूरी दी है। बता दें कि महिला आईपीएल (Women's IPL 2023) में कुल 5 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनका चयन पहले ही हो चुका है।

इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है। दरअसल, भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के अलवा टूर्नामेंट में इंग्लैंज की पूर्व महान खिलाड़ी चार्लोट एडवर्डस (Charlotte Edwards) को भी एक खास जिम्मेदारी मिली है। चार्लोट को मुंबई फ्रेंचाइजी ने हेड कोच के तौर पर नियुक्त किया है।

Charlotte Edwards को मुंबई फ्रेंचाइजी ने बनाया हेड कोच

दरअसल, महिला आईपीएल के पहले संस्करण में कुल पांच टीमें खेलती हुई नजर आएंगी, जिसमें मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, लखनऊ वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें शामिल है। जहां इस टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों ने कोचिंग स्टाफ को अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया है। तो वहीं, इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का ऑक्शन 13 फरवरी को हो सकता है।

इस बीच इंग्लैंड महिला टीम की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स को मुंबई फ्रेंचाईजी ने हेड कोच के लिए नियुक्त किया है। एडवर्ड्स पद्म श्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित की जा चुकी है। वहीं, झूलन गोस्वामी को टम मेंटर और बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा भारत के पूर्व ऑलराउंडर देविका पलशिकार को बैटिंग कोच बनाया गया है, जबकि त्रपुती चंदगडकर भट्टाचार्या को टीम मैनेजर के लिए नियुक्त किया है।

इस दौरान नीता अंबानी ने कहा,

''चार्लोट एडवर्ड्स, झूलन गोस्वामी और देविका पलशिकार को अपनी टीम में शामिल कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। खेल में अधिक से अधिक महिलाओं को न केवल खिलाड़ियों के रूप में, बल्कि प्रशिक्षकों, प्रशासकों और सहायक कर्मचारियों के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देखना अद्भुत है। इस टूर्नामेंट से भारत की बाकी महिलाओं को खेल में भाग लेने में काफी मोटिवेट किया जाएगा। मुझे यकीन है कि शार्लोट, झूलन और देविका के सक्षम समर्थन के साथ हमारी महिला टीम मुंबई इंडियंस के प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाएगी।''

यह भी पढ़े:

मिताली राज ने बताया आखिर क्यों महिला टी20 विश्व कप में भारत को चाहिए अतिरिक्त बल्लेबाज, टॉप ऑर्डर बहुत अहम

यह भी पढ़े:

IND vs AUS : अपने रंग में लौट आया है भारत का यह गेंदबाज, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साबित हो सकता है एक्स-फैक्टर