Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • headlines
LIVE BLOG

Live Women's Premier League Auction 2023: WPL ऑक्शन हु्आ पूरा, स्मृति मंधाना रहीं सबसे महंगी खिलाड़ी; इन प्लेयर्स की भी खुली किस्मत

WPL Auction 2023 Live Updates : 50 लाख रुपये की बेस प्राइस कैटेगरी में प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा शामिल थी। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में एलिस पेरी, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी डिवाइन, डिआंड्रा डॉटिन का नाम था।

By Umesh KumarMon, 13 Feb 2023 09:22 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Live WPL (Women's Premier League) Auction 2023  Updates भारत में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़‍ियों की नीलामी का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्‍ड कंवेंशन सेंटर में हुआ। भारत की स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें आरसीबी ने 3.40 करोड़ में खरीदा।

दूसरे नंबर पर ऐश्ली गार्डनर रहीं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। महंगी खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर नताली साइवर हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ में खरीदा। चौथे नंबर पर भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रहीं। दीप्ति को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। अंत में जेमिमा रॉड्रिग्स रहीं। उन्हें 2.20 करोड़ में दिल्ली कैपिट्ल्स ने स्क्वॉड में शामिल किया।

हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान नियुक्त किया। वहीं, शेफाली वर्मा को दिल्ली के लिए खेलेंगी। ऋचा घोष और रेणुका ठाकुर आरसीबी के लिए खेलेंगी। याद दिला दें कि महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन संस्‍करण 4 मार्च से शुरू होगा और फाइनल मैच 26 मार्च को खेला जाएगा।

महिला आईपीएल में कुल टीमों की संख्या 5 है। दिल्ली कैपिट्ल्स ने कुल 18 प्लेयर खरीदे। इनमें 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। गुजरात जायंट्स ने 18 खिलाड़ियों पर पैसे खर्च किए। इनमें 6 विदेशी खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस ने 17 खिलाड़ियों पर दांव लगाया, जिनमें 6 विदेशी खिलाड़ी हैं। आरसीबी ने 18 खिलाड़ी खरीदे, जिनमें 6 विदेशी खिलाड़ी हैं। यूपी वॉरियर्स ने 6 विदेशी खिलाड़ियों सहित 16 खिलाड़ी खरीदे।

13 Feb 20238:41:48 PM
WPL Auction 2023 Live : महिला प्रीमियर लीग के लिए ऑक्शन हुआ पूरा

 मेगन सूट को आरसीबी ने 40 लाख पर खरीदा। शबनम शकील को गुजरात ने 10 लाख में खरीदा। सोनम यादव को मुंबई इंडियंस ने खरीदा। कलिका को मुंबई ने 10 लाख में खरीदा। नीलम बिष्ट को मुंबई ने 10 लाख में खरीदा। सहना पावर को आरसीबी ने 10 लाख में खरीदा। 

13 Feb 20238:25:08 PM
WPL Auction Live : सूजी बेट्स को कोई खरीदार नहीं मिला

 कोमल को आरसीबी ने 25 लाख में खरीदा। परुनिका को गुजरात ने 10 लाख में खरीदा। प्रियंका बाला को 20 लाख में मुंबई ने खरीदा। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को कोई खरीदार नहीं मिला। हेदर नाइट 40 लाख में आरसीबी के लिए गईं, वहीं विकेटकीपर तानिया भाटिया को दिल्ली ने 40 लाख में ख़रीदा। एक और भारतीय विकेटकीपर सुषमा वर्मा को गुजरात ने 60 लाख रूपये दिया। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।

13 Feb 20238:20:22 PM
Live Women's Premier League Auction 2023: पूनम यादव को दिल्ली ने खरीदा

 हेली मैथ्यू को 40 लाख में बिकीं। सुषमा वर्मा को गुजरात जायंट्स ने 60 लाख में खरीदा। अलाना किंग अनसोल्ड रहीं। पूनम यादव को दिल्ली ने 30 लाख में खरीदा। Jess jonassen को दिल्ली ने 50 लाख में खरीदा। Hurley Gala को गुजरात ने 10 लाख में खरीदा। शबनम शकील अनसोल्ड रहीं। स्नेहा दीप्ति को दिल्ली ने 10 लाख में खरीदा। अरुधंति रेड्डी को दिल्ली ने 30 लाख में खरीदा। Choe Tryon को मुंबई ने 30 लाख में खरीदा। Dane van Niekerk को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा। प्रीति बोस को आरसीबी ने 30 लाख खरीदा। ईश्वरी सवकार अनसोल्ड। सिमरन शेख को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख में खरीदा। अपर्ना मंडल को दिल्ली ने 10 लाख में खरीदा। शिप्रा गिरी को खरीदार नहीं मिले। अश्वनी कुमारी को गुजरात ने 35 लाख में खरीदा। बेस प्राइज 10 लाख। हुमायरा काजी को मुंबई ने 10 लाख में खरीदा।

13 Feb 20237:26:53 PM
WPL Auction Live : अंतिम पड़ाव में पहुंची नीलामी

 तनुजा कनवर को बेस प्राइस 10 लाख से 50 लाख में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। नीशू चौधरी बेस प्राइस 10 लाख के साथ अनसोल्ड रहीं। Saika Ishaque को मुंबई ने 10 लाख में खरीदा। परुनिका सिसोदिया अनसोल्ड रही। आशा शोभना को आरसीबी ने 10 लाख में खरीदा। 

13 Feb 20237:22:15 PM
WPL Auction 2023 Live : Minnu Mani को मिला 30 लाख

 अरुषि गोयल अनसोल्ड रही। दिशा को RCB ने 10 लाख में खरीदा। विकेट कीपर लक्ष्मी यादव को यूपी ने 10 लाख में खरीदा। इंद्राणी रॉय को RCB ने 10 लाख में खरीदा। शिप्रा गिरी अनसोल्ड रही। अश्वनी कुमारी अनसोल्ड रही। ऑलराउंडर Minnu Mani को DC ने 30 लाख में खरीदा। संजना एस 10 लाख की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। श्रीयंका पाटिल को RCB ने 10 लाख में खरीदा। ऑलराउंडर हुमायरा काजी अनसोल्ड रही। Kanika Ahuja को RCB ने 35 लाख में खरीदा।

13 Feb 20237:16:06 PM
WPL Auction Live : एकता बिष्ट अनसोल्ड

 मोनिका पटेल को गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस 30 लाख में खरीदा। गौहर सुल्ताना अनसोल्ड रही। एकता बिष्ट अनसोल्ड रही। प्रीति बोस भी अनसोल्ड रहीं। महिका गौर अनसोल्ड रही। Tara Noorris को दिल्ली कैपिट्ल्स ने 10 लाख में खरीदा। लाउरा हैरिस के लिए DC और RCB के बीच जंग। दिल्ली ने 45 लाख में खरीदा। दारा गुजराल को मुंबई ने 10 लाख में खरीदा। दिव्या अनसोल्ड रही। ईश्वरी सवकर अनसोल्ड रही। jaisa akhter को दिल्ली कैपिट्ल्स ने 20 लाख में खरीदा। 

13 Feb 20237:09:48 PM
WPL Auction 2023 Live : देविका वैद्या को मिले 1.40 लाख रुपये

 अनुजा पाटिल अनसोल्ड रही। भारत की ऑलराउंडर देविका वैद्या को लेकर यूपी वॉरियर्स और दिल्ली के बीच जंग। बेस प्राइस 40 लाख। यूपी ने 1.40 करोड़ में खरीदा। अमनजोत कौर को मुंबई ने 50 लाख रुपये में खरीदा। हेमलता को गुजरात ने बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा। Swagtika Rath अनसोल्ड रही। 30 लाख बेस प्राइस। अरुधंती रेड्डी अनसोल्ड रही। मेघना सिंह का बेस प्राइस 50 लाख अनसोल्ड रही। Lauren Bell को UPW को बेस प्राइस 30 लाख में खरीदा।

13 Feb 20237:00:09 PM
WPL Auction 2023 Live : कई खिलाड़ियों नहीं मिले खरीदार

 Georgia Wareham को उनके बेस प्राइस 30 लाख से ज्यादा मिला। गुजरात ने 75 लाख में खरीदा। Katherine Brunt का बेस प्राइस 50 लाख। अनसोल्ड रहीं। Alice Capsey को लेकर दिल्ली और मुंबई में जग चली। 30 लाख बेस प्राइस से वह 75 लाख में दिल्ली कैपिट्ल्स टीम में शामिल हुईं। Isabelle Wong को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा। मानसी जोशी को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा। भारत की ऑलराउंडर सिमरन बहादुर अनसोल्ड रही। 

13 Feb 20236:53:08 PM
Live Women's Premier League Auction 2023: 11वें सेट की नीलामी

 स्नेहा अनसोल्ड रही। भारत की ओपनर बैटर प्रिया पुनिया अपने 40 लाख के बेस प्राइस पर अनसोल्ड, यूपी ने किरन को 30 लाख में खरीदा। मेघाना को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा। भारतीय बल्लेबाज भारतीय फुलमाली अनसोल्ड रही। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एरीन बर्नस को आरसीबी ने बेस प्राइस 30 लाख पर खरीदा। KIM garth 30 लाख की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रही। heather graham के मुंबई ने 30 लाख में खरीदा। Grace  Harris को खरीदने के लिए UPW और RCB के बीच जंग। दिल्ली ने पैडल उठाकर मुकाबला रोचक बनाया। दिल्ली और यूपी में जंग। यूपी वॉरियर्स ने 75 लाख में खरीदा।

13 Feb 20236:20:37 PM
Live Women's Premier League Auction 2023: अभी बिके 34 खिलाड़ी

 अभी तक सिर्फ 34 खिलाड़ियों की नीलामी हुई है, जिसमें 15 विदेशी हैं। गुजरात ने सबसे अधिक 5 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा। वहीं, यूपी के पास सर्वाधिक 10 खिलाड़ी हैं।

13 Feb 20235:32:52 PM
WPL Auction 2023 Live : 45 मिनट के बाद शुरू होगी नीलामी

 10 सेट की नीलामी पूरी हो चुकी है। अभी तक दिल्ली कैपिट्ल्स ने 7 खिलाड़ी, गुजरात जायंट्स- 7, मुंबई इंडियंस ने 5, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5 और यूपी वॉरियर्स ने 10 खिलाड़ियों को खरीदा है।

13 Feb 20235:32:51 PM
WPL Auction 2023 Live : 10वें ग्रुप के खिलाड़ियों की नीलामी

 Najla c ms को उनके बेस प्राइस 10 लाख पर किसी ने नहीं खरीदा। वह अनसोल्ड रही। स्पिन बॉलर सोनम यादव अनसोल्ड रहीं। भारत की तेज गेंदबाज शबनम शकील 10 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। फलक नाज अनसोल्ड रहीं। सोनिया अनसोल्ड। ऑलराउंडर शोफिया अख्तर 20 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। भारत की बल्लेबाज शिखा अनसोल्ड रहीं। S Yashasri को यूपी वॉरियर्स को 10 लाख में खरीदा। गाला अनसोल्ड रहीं। 

13 Feb 20235:26:57 PM
WPL Auction Live: ग्रुप नंबर 9 की नीलामी शुरू

 भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषिता बासू को किसी ने नहीं खरीदा। बेस प्राइस 10 लाख। अगला नाम सौम्या तिवारी का आया। 10 लाख बेस प्राइस की खिलाड़ी अनसोल्ड रही। अंडर19 विश्व कप में तहलका मचाने वाली पॉर्शवी चोपड़ा को यूपी वॉरियर्स को 10 लाख में खरीदा। Grace अनसोल्ड रही।  ऑलराउंडर अर्चना देवी भी अनसोल्ड रही। बेस प्राइस 10 लाख। जी त्रिशा भी अनसोल्ड, तितास साधु को दिल्ली ने 25 लाख में खरीदा। 10 लाख बेस प्राइस। मनत कश्यप अनसोल्ड रहीं। अंडर19 महिला टीम की उपकप्तान श्वेता सेहरावत को यूपी वॉरियर्स को 40 लाख में खरीदा।  

13 Feb 20235:17:35 PM
WPL Auction Live: स्नेहा राणा गुजरात से खेलेंगी

 स्नेहा राणा का बेस प्राइस 50 लाख। गुजरात और मुंबई में जंग। गुजरात ने पैडल उठाकर मुकाबला रोचक बनाया। यूपी ने मुकाबला और रोचक किया। आखिरी में गुजरात ने 75 लाख में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर Marizanne Kapp को लेकर दिल्ली और आरसीबी में जंग। गुजरात ने पैडल उठाकर बोली बढ़ाई। दिल्ली ने 1.50 करोड़ में खरीदा।  

13 Feb 20235:12:28 PM
WPL Auction 2023 Live : आठवें सेट की नीलामी शुरू

 Leigh Kasperek - न्‍यूजीलैंड की खिलाड़ी ली कास्‍परेक का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। यह अनसोल्‍ड रहीं। राधा यादव को दिल्ली कैपिट्ल्स ने बेस प्राइस 40 लाख पर खरीदा। Nadine de kilerk का नाम आया। अनसोल्ड रही। 30 लाख बेस प्राइस रही। सलमा खातून भी अनसोल्ड रहीं। बेस प्राइस 40 लाख। Jess Jonassen भी अनसोल्ड रहीं। बेस प्राइस 50 लाख रही। भारत की ऑलराउंडर शिखा पांडे को दिल्ली ने 60 लाख में खरीदा।

13 Feb 20234:55:29 PM
WPL Auction 2023 Live : सात सेट की हो चुकी है नीलामी

 Womens Premier League Auction Live : सात सेट में अभी तक कुल 26 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिसमें से 14 विदेशी हैं। 28 खिलाड़ी अनसोल्ड रहीं, जिसमें से 25 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

13 Feb 20234:55:28 PM
WPL Auction 2023 Live : 15 मिनट के बाद शुरु होगी फिर से नीलामी

 Womens Premier League Auction Live : ओपनर, विकेटकीपर, तेज गेंदबाज, ऑलराउंडर और स्पिन खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। 15 मिनट का ब्रेक लिया गया है। उसके बाद दोबारा नीलामी शुरु होगी।

13 Feb 20234:47:22 PM
Live WPL Auction 2023 : अधिकत्तर स्पिन खिलाड़ी रहे अनसोल्ड

 Afy Fletcher - वेस्‍टइंडीज की स्पिनर एफी फ्लेचर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। यह अनसोल्‍ड रहीं। Fran Jonas - फ्रान जोनस का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। इन्‍हें कोई खरीदार नहीं मिला।

13 Feb 20234:44:22 PM
WPL Auction 2023 Live : स्पिन खिलाड़ियों की हुई नीलामी

 भारत की राजेश्वरी गायकवाड़ को यूपी वॉरियर्स ने 40 लाख में खरीदा। भारतीय लेग स्पिनर पूनम यादव का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। यह अनसोल्‍ड रहीं। Inoka Ranaweera - श्रीलंकाई स्पिनर इनोका रणवीरा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। यह अनसोल्‍ड रही। Alana King - ऑस्‍ट्रेलियाई लेग स्पिनर एलाना किंग का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। यह भी रहीं अनसोल्‍ड।

13 Feb 20234:40:40 PM
WPL Auction Live: तेज गेंदबाजों की निलामी

 शेमिलिया नहीं अनसोल्ड रही। इनका बेस प्राइस 30 लाख। फ्रेया डेविस को उनके बेस प्राइस 30 लाख पर अनसोल्ड रहीं। अंजली सरवनी को यूपी वॉरियर्स ने 55 लाख में खरीदा। मेगन स्कॉट का बेस प्राइस 40 लाख। अनसोल्ड रही। बांग्लादेश की जहांनारा आलम भी अनसोल्ड रही। 30 लाख बेस प्राइस। न्यूजीलैंड की लिया थुहूहू भी अनसोल्ड रही बेस प्राइस 30 लाख। साउथ अफ्रीका की गेंदबाज खखा भी अनसोल्ड रहीं। वेस्टइंडीज की शाकिरा सलमान अनसोल्ड रही। 30 लाख बेस प्राइस। 

13 Feb 20234:33:06 PM
WPL Auction Live: बर्नाडीन अनसोल्ड रही

 न्यूजीलैंड की विकेटकीपर बर्नाडीन अनसोल्ड रही। इनका बेस प्राइस 30 लाख। इंग्लैंड की एमी जोन्स भी अनसोल्ड रही। बेस प्राइस 40 लाख।  

13 Feb 20234:31:32 PM
WPL Auction Live: विकेटकीपरों की हुई नीलामी

 भारत की विकेट कीपर तानिया भाटिया को  उनके बेस प्राइस 30 लाख पर किसी ने नहीं खरीदा। श्रीलंका की अनुष्का संजीवनी भी अनसोल्ड रही। उनका बेस प्राइस 30 लाख। इंडिया की यास्तिका भाटिया को खरीदने के लिए गुजरात और मुंबई ने इच्छा जताई। यूपी ने बोली बढ़ाई। मुंबई और यूपी वॉरियर्स के बीच बड़ी बोली लगाने की जंग में मुंबई ने बाजी मारी। 40 लाख की बेस प्राइस वाली यास्तिका को 1.95 करोड़ में खरीदा। ऋचा घोष को उनके बेस प्राइस 50 लाख से 1.90 करोड़ पर आरसीबी ने खरीदा। एलिसा हेली का बेस प्राइस 50 लाख। यूपी वॉरियर्स ने 70 लाख में खरीदा। सुषमा वर्मा अनसोल्ड रही। 

13 Feb 20234:19:15 PM
WPL Auction Live: डिएंड्रा डॉटिन को गुजरात ने खरीदा

 वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन के प्रति दिल्ली और गुजरात ने इच्छा जताई। आखिरकार गुजरात ने 60 लाख में खरीदा।   

13 Feb 20234:17:07 PM
WPL Auction Live: हरलीन देओल को गुजरात तो पूजा MI में

 हरलीन का बेस प्राइस 40 लाख। उनके बेस प्राइस पर ही गुजरात जायंट्स ने खरीदा। पूजा वस्त्राकर को लेकर दिल्ली और मुंबई में जंग। दोनों ने पूजा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली बढ़ाई।यूपी वॉरियर्स ने भी इच्छा जताई। मुंबई और यूपी में बड़ी बोली लगाने को लेकर जंग। मुंबई ने 1.90 करोड़ में बाजी मारी।

13 Feb 20234:13:07 PM
WPL Auction Live: तीन खिलाड़ी नहीं बिके

 साउथ अफ्रीका की सुन लस नहीं बिकी। 30 लाख बेस प्राइस था। डेनी वाट भी अनसोल्ड रही। 50 लाख बेस प्राइस था। श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू भी अनसोल्ड रही। 30 लाख बेस प्राइस। 

13 Feb 20234:10:40 PM
WPL Auction Live: अनाबेल के लिए जंग

 ऑलराउंडर अनाबेल को लेकर यूपी और गुजरात उत्साहित। दिल्ली ने भी खरीदने की इच्छा जताई। गुजरात ने बोली बढ़ाकर अपने पक्ष में किया। उनके बेस प्राइस 30 लाख से 70 लाख में खरीदा।

13 Feb 20234:08:53 PM
WPL Auction Live: चौथे कैटगरी की नीलामी जारी

 इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट को उनके बेस प्राइस 40 लाख पर भी किसी ने नहीं खरीदा।  

13 Feb 20233:48:14 PM
WPL Auction Live: शेफाली वर्मा दिल्ली टीम में शामिल

 भारतीय अंडर 19 महिला टीम की कप्तान शेफली वर्मा का बेस प्राइस 50 लाख। धकाड़ बल्लेबाज को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिट्ल्स और मुंबई इंडियंस में जंग हुई। दिल्ली ने 2 करोड़ में खरीदा। 

13 Feb 20233:46:07 PM
WPL Auction Live: टैजमिन ब्रिज और लाउरा वॉल्ट रही अनसोल्ड

 साउथ अफ्रीका की टैजमिन ब्रिज तीसरी खिलाड़ी रही जो अनसोल्ड रही। उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनके बेस प्राइस 30 लाख में भी नहीं खरीदा। लाउरा वॉल्ट को भी किसी ने नहीं खरीदा। 

13 Feb 20233:44:07 PM
WPL Auction Live: मेग लैनिंग के लिए हुई जंग

 ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग का बेस प्राइस 50 लाख। मुंबई और दिल्ली ने खरीदने के लिए प्राइस को बढ़ाया। अंत में दिल्ली ने 1.10 करोड़ में खरीदा। 

13 Feb 20233:42:46 PM
WPL Auction Live: सूजी बेट्स

 सूजी बेट्स का बेस प्राइस 30 लाख। किसी भी टीम ने इन्हें नहीं खरीदा। वह अनसोल्ड रही।

13 Feb 20233:41:58 PM
WPL Auction Live: जेमिमा रॉड्रिग्स दिल्ली के लिए खेलेंगी।

 भारत की स्टार बैटर जेमिमा रॉड्रिग्स का बेस प्राइस 50 लाख। यूपी वॉरियर्स ने नीलामी की प्राइस बढ़ाई। दिल्ली कैपिट्ल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। यूपी और दिल्ली में जंग जारी। मुंबई ने भी खरीदने की इच्छा जताई। आखिरी में दिल्ली ने 2.2 करोड़ में बैटल जीती। 

13 Feb 20233:38:31 PM
WPL Auction Live: थर्ड कैटेगरी के खिलाड़ियों नीलामी जारी

 सोफिया डंकली का बेस प्राइस 30 लाख। गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिट्ल्स में ज्यादा बोली लागने के लेकर जंग।  गुजरात ने सोफिया डंकली को 60 लाख रुपये में खरीदा। 

13 Feb 20233:35:44 PM
WPL Auction Live: अमेलिया कर मुंबई टीम में

 ऑलराउंडर खिलाड़ी अमेलिया कर का बेस प्राइस 40 लाख। मुंबई और आरसीबी में खरीदने को लेकर जंग। MI ने 1 करोड़ में अमेलिया कर को अपने खेमे में शामिल किया।

13 Feb 20233:33:57 PM
WPL Auction Live: शबनम स्माइल

 दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज शबनम का बेस प्राइस 40 लाख। दिल्ली कैपिट्ल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच जंग। यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ में जंग जीती। शबनम यूपी की तरफ से खेलेंगी।

13 Feb 20233:31:34 PM
WPL Auction Live: बेथ मूनी गुजरात टीम में

 बेथ मूनी का बेस प्राइस 40 लाख। मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच जंग। गुजरात ने बोली बढ़ाई। मुंबई और गुजरात में जंग जारी। गुजरात ने 2 करोड़ में खरीदा। 

13 Feb 20233:28:41 PM
WPL Auction Live: ताहलिया मैक्ग्रा यूपी टीम में शामिल

 ताहलिया मैक्ग्रा का बेस प्राइस 40 लाख। गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिट्ल्स के बीच जंग। यूपी वॉरियर्स ने बोली बढ़ाई। 1.4 करोड़ में यूपी की हुई ताहलिया मैक्ग्रा।

13 Feb 20233:26:07 PM
WPL Auction Live: नटालिया सिल्वर

 नटालिया सिल्वर का बेस प्राइस 50 लाख। दिल्ली कैपिट्ल्स और यूपी में जंग। मुंबई ने बोली बढ़ाई। यूपी वॉरियर्स और मुंबई में जंग। मुंबई ने सिल्वर को 3.2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

13 Feb 20233:22:26 PM
WPL Auction Live: रेणुका सिंह

 रेणुका सिंह का बेस प्राइस 50 लाख। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी में जंग। आरसीबी ने 1.5 करोड़ में रेणुका को पहले गेंदबाज के रुप में अपनी टीम में शामिल किया।

13 Feb 20233:20:05 PM
WPL Auction Live: दीप्ति शर्मा यूपी की टीम में

 दीप्ति शर्मा का बेस प्राइस 50 लाख। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात में जंग। मुंबई भी उतरी जंग। दिल्ली और मुंबई में जंग जारी। यूपी वॉरियर्स और मुंबई में जंग जारी। यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ में दीप्ति को अपने खेमे शामिल किया।

13 Feb 20233:15:36 PM
WPL Auction Live : दूसरे दौरा की निलामी शुरू

 ब्रेक के बाद दूसरे दौरा की निलामी जारी। पहले दौर में एक खिलाड़ी अनसोल्ड रही। 

13 Feb 20233:04:06 PM
WPL Auction Live: अब तक सिर्फ एक खिलाड़ी अनसोल्ड

 हेली मैथ्यूज रही अनसोल्ड। हेली मैथ्यूज का बेस प्राइस 40 लाख था। किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

13 Feb 20233:01:38 PM
WPL Auction Live: सोफी हुईं यूपी की

 सोफी का बेस प्राइस 50 लाख। यूपी वॉरियर्स ने 1.80 करोड़ में खरीदा। यूपी और गुजरात में जंग चली थी।

13 Feb 20232:58:54 PM
WPL Auction Live: ऐलिश पैरी आरसीबी में

 ऐलिश पैरी का बेस प्राइस 50 लाख। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर को अपने पक्ष में करने के लिए आरसीबी और दिल्ली कैपिट्ल्स में जंग। आरसीबी ने 1.70 करोड़ में खरीदा।

13 Feb 20232:57:22 PM
WPL Auction Live: ऐश्ली गार्डनर के लिए जंग

  ऐश्ली गार्डनर का बेस प्राइस 50 लाख रुपये। यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स में जंग। गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ में खरीदा।

13 Feb 20232:54:42 PM
WPL Auction Live: हेली मैथ्यूज रही अनसोल्ड

 हेली मैथ्यूज का बेस प्राइस 40 लाख था। किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

13 Feb 20232:53:54 PM
WPL Auction Live: सोफी डिवाइन आरसीबी में

 सोफी डिवाइन को बेस प्राइस में आरसीबी ने खरीदा। किसी और भी फ्रेंचाइजी ने अपना रुझान नहीं दिखाया। 

13 Feb 20232:52:12 PM
WPL Auction Live: दूसरा नाम हरमनप्रीत का

  हरमनप्रीत का बेस प्राइस 50 लाख। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी (रॉयल चैलेंजर बैंगलोर) में जंग।मुंबई भी मैदान में। दिल्ली और मुंबई जंग जारी। यूपी वॉरियर्स ने बोली बढ़ाई। मुंबई और यूपी वॉरियर्स में जंग। 1.80 करोड़ में मुंबई ने अपने पक्ष में किया। 

13 Feb 20232:48:45 PM
WPL Auction Live: सबसे पहला नाम स्मृति मंधाना का

 स्मृति मंधाना का बेस प्राइस 50 लाख। आरसीबी और मुंबई में छिड़ी जंग। 3.40 करोड़ में स्मृति आरसीबी की हुई।

13 Feb 20232:44:57 PM
WPL Auction Live: महिला क्रिकेट में होगा बदलाव

 बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि महिला प्रीमियर लीग से महिला क्रिकेट में भी बदलाव आएगा। बीसीसीआई एक नए भविष्य की ओर बढ़ रहा है। हम सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हैं।

13 Feb 20232:40:32 PM
WPL Auction Live : महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन की कार्यवाही शुरू

 बीसीसीआई सचिव जय शाह ने महिला प्रीमियर का उद्घाटन किया। थोड़ी देर में खिलाड़ियों का ऑक्शन शुरू होगा।

13 Feb 20232:25:02 PM
WPL Auction Live : कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
  •  नीलामी में शामिल खिलाड़ियों की कुल संख्या: 409+39
  • नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों की कुल संख्या: 246+23
  • विदेशी खिलाड़ियों की कुल संख्या: 163+16
  • एसोसिएट देश के खिलाड़ियों की संख्या: 8
  • कैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या: 202
  • अनकैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या: 199
  • सभी 5 टीमों में उपलब्ध अधिकतम स्लॉट: 90
  • अधिकतम विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट उपलब्ध: 30
  • टीमों द्वारा खरीदे जा सकने वाले खिलाड़ियों की संख्या: 15-18, 7 विदेशी खिलाड़ियों के साथ
13 Feb 20232:15:38 PM
WPL Auction 2023 Live : चार कैटेगरी में बांटा गया है खिलाड़ियों को

 ऑक्शन में शामिल खिलाड़ियों को चार बेस प्राइस कैटेगरी में रखा गया है। पहली 50 लाख रुपये बेस प्राइस, दूसरी 40 लाख रुपये, तीसरी 30 लाख रुपये औ चौथी 10 लाख से 20 लाख रुपये की बेस प्राइस की कैटेगरी में रखा गया है। 

13 Feb 20232:00:20 PM
ऐसा है नीलामी का हाल

नीलामी से पहले ऐसा है हाल। 

pic.twitter.com/sVJDi7o86y

— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 13, 2023
13 Feb 20231:52:44 PM
बस कुछ पल और इंतजार

महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़‍ियों की नीलामी की शुरुआत कुछ समय में होने वाली है। ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ यहां बने रहिये। 

Inching closer to the Auction Action 🔨 ⌛️

Stay Tuned to https://t.co/2y9KU6Oi3b for all the latest updates 👍 👍#WPLAuction pic.twitter.com/rKKkb0HkQq

— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 13, 2023
13 Feb 20231:47:36 PM
किस फ्रेंचाइजी ने कितने रुपये में टीम खरीदी

अडानी स्‍पोर्ट्स लाइन प्राइवेट लिमिटेड ने 1289 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी खरीदी। गुजरात जायंट्स उनकी टीम का नाम रखा गया है।

कैप्री ग्‍लोबल होल्डिंग्‍स प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक 757 करोड़ रुपये में खरीदा। महिला प्रीमियर लीग में इस टीम को यूपी वॉरियर्स के नाम से जाना जाएगा।

इंडियाविन स्‍पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 912.99 करोड़ रुपये में टीम खरीदी। महिला प्रीमियर लीग में यह मुंबई इंडियंस के नाम से जानी जाएगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर स्‍पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 901 करोड़ रुपये में टीम खरीदी। महिला प्रीमियर लीग में यह आरसीबी के नाम से जानी जाएगी।

जेएसडब्‍ल्‍यू जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने 810 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी खरीदी, जिसे दिल्‍ली कैपिटल्‍स के नाम से जाना जाएगा।

13 Feb 20231:37:28 PM
भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर के बोल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि डब्‍ल्‍यूपीएल से न केवल देश बल्कि दुनिया  को भी गजब का फायदा मिलने वाला है।

13 Feb 20231:13:30 PM
ये होंगे मार्की खिलाड़ी

महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़‍ियों की बोली में इनका दबदबा देखने को मिल सकता है। देखना होगा कि किस खिलाड़ी की किस्‍मत चमकेगी और उस पर धनवर्षा होगी। 

Some 🔝 names to keep an 👀 on.

Tell us which Marquee players you'd like to see in 🔴🔵 this #WPL2023 💬#YehHaiNayiDilli #WPLAuction pic.twitter.com/9EG18i60U5

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 13, 2023
13 Feb 20231:11:43 PM
अंदर की रणनीति और उत्‍साह यहां जानें

महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़‍ियों की नीलामी शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। यहां जानें 5 फ्रेंचाइजी के थिंक टैंक और मालिकों की क्‍या राय है।

Insights, strategies, and excitement 👌 👌

As we inch closer ⏳ to the inaugural #WPLAuction, let's hear it from the think tanks and owners of all the 5️⃣ franchises 🔽pic.twitter.com/dLhW0CvLZF

— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 13, 2023
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us