विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूजीलैंड के लिए फिर आई बुरी खबर, ये तेज गेंदबाज नहीं खेल पाएगा वनडे और टेस्ट सीरीज

Published: Sat, 10 Oct 2026 03:35 PM (IST)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ राउर्के भारत के खिलाफ आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ...और पढ़ें

न्यूजीलैंड का तेज गेंदबाज हुआ बाहर

न्यूजीलैंड का तेज गेंदबाज हुआ बाहर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है जहां उसे टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे से पहले कीवी टीम के लिए बुरी खबरें आ रही है। उसके दो खिलाड़ी पहले से ही टी20 सीरीज से बाहर हो चुके थे। अब उसका एक और खिलाड़ी चोटिल हो गया है। यह खिलाड़ी है विल ओ राउर्के।

विल भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे और टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनको बाएं पैर की मांसपेशियों में चोट है जिससे अभी तक वह पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। इसी कारण वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे।

नहीं लेना चाहते जोखिम

भारतीय सीरीज के दौरान वह आराम करेंगे। उन्हें एहतियातन तौर पर बाहर रखा गया है ताकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए तैयार हो जाएं। न्यूजीलैंड टीम उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। वह चाहती है कि विल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट रहें।

टीम के कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, "विल के लिए निराशाजनक होगा कि वह भारत के खिलाफ अहम सीरीज को मिस करेंगे। वह वनडे और टेस्ट सीरीज दोनों में खेलने वाले थे, लेकिन बातचीत करने के बाद हम सभी इस बात पर सहमत हुए कि उनके लिए यह बेहतर होगा कि वह दोनों चोटों से पूरी तरह से ठीक होने के लिए और समय लें। अगले कुछ महीनों के लिए हमारे तेज गेंदबाज काफी अहम हैं।"

चोटों से हुए परेशान

25 साल के विल का हाल के समय में चोटों से नाता जुड़ता जा रहा है। अप्रैल में वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में सात महीने बाद वापसी कर पाए थे। वह स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बाहर थे। जून में इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने तीनों टेस्ट मैच खेले, लेकिन नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन उनको चोट लग गई थी। इसके बाद से वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेले हैं। न्यूजीलैंड ने वनडे और टेस्ट के लिए अभी तक अपनी टीम का एलान नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- भारत ने न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए T20I स्‍क्‍वाड का किया एलान, भुवनेश्‍वर कुमार की हुई वापसी

यह भी पढ़ें- IND vs NZ T20I Series: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए किया टीम का एलान, चोट के कारण रचिन रवींद्र बाहर