विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND Vs AUS: ऑस्‍ट्रेलियाई दर्शकों की हूटिंग से सकपकाए Virat Kohli, गुस्‍से में पवेलियन से लौटकर घूरा; सिक्‍योरिटी गार्ड ले गया अंदर!

Updated: Fri, 27 Dec 2024 03:01 PM (IST)

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के चौथे टेस्‍ट की पहली पारी में विराट कोहली का बल्‍ला नहीं चला। उन्‍होंने 86 गेंदों पर 36 रन बनाए। पहले टेस्‍ट में शतक लगाने वा ...और पढ़ें

विराट कोहली का गुस्‍सा फूटा। इमेज- सोशल मीडिया
विराट कोहली का गुस्‍सा फूटा। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. विराट कोहली ने पहली पारी में बनाए 36 रन
  2. स्‍टंप तक पहली पारी में भारत का स्‍कोर 164-5
  3. भारतीय टीम अभी भी है 310 रन पीछे

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गाबा टेस्‍ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के चौथे टेस्‍ट के लिए मेलबर्न पहुंची। मेलबर्न पहुंचने के साथ ही विराट कोहली ऑस्‍ट्रेलियाई मीडिया के निशाने पर आ गए।

मेलबर्न एयरपोर्ट पर कोहली और ऑस्‍ट्रेलियाई पत्रकार के बीच कहासुनी देखने को मिली। इसके बाद चौथे टेस्‍ट के दौरान सैम कोंस्‍टास और विराट के बीच टक्‍कर हुई। इसे बाद तो को‍हली ऑस्‍ट्रेलियाई दर्शकों के हत्‍थे चढ़ गए हैं।

विराट ने बनाए 36 रन 

मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में विराट कोहली को कंगारू फैंस की हूटिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल चौथे टेस्‍ट की पहली पारी में विराट का बल्‍ला भी नहीं चला। विराट ने 41.86 की स्‍ट्राइक रेट से 86 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके भी लगाए। स्‍कॉट बोलैंड ने विराट को एलेक्‍स कैरी के हाथों आउट कराया। कोहली और यशस्‍वी जायसवाल के बीच तीसरे विकेट के‍ लिए 102 रनों की साझेदारी हुई।

दर्शकों के गुस्‍से का सामना करना पड़ा

मेलबर्न में आउट होने के बाद जब विराट कोहली पवेलियन लौट रहे थे तो उन्‍हें दर्शकों के गुस्‍से का सामना करना पड़ा। कोहली सिर झुकाकर ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ रहे थे, तभी फैंस ने हूटिंग शुरू कर दी। पहले तो विराट ने इसके अनसुना किया और वह आगे बढ़ते रहे, लेकिन जब पारी सिर से ऊपर चला गया तो कोहली वापस आए और फैंस पर भड़क गए। कोहली गुस्‍से से दर्शकों की ओर देख रहे थे, तभी वहां पर मौजूद आईसीसी के लोग आए और विराट को अंदर ले गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: IND Vs AUS 4th Test Day 2: यशस्‍वी के अलावा भारतीय बल्‍लेबाजों ने किया निराश, रोहित ब्रिगेड पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा

विराट कोहली का प्रदर्शन

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी 2024-25 में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 4 मैच की 6 पारियों में 162 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 32.40 की और स्‍ट्राइक रेट 56.64 की रही है। इस दौरान उन्‍होंने 1 शतक भी लगाया है। पर्थ टेस्‍ट में विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे टेस्‍ट में विराट ने 7 - 11 रन और ब्रिसबेन टेस्‍ट में 3 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: IND Vs AUS: रोहित शर्मा की मनमानी कहें या खराब कप्‍तानी, ये फैसले टीम इंडिया को ले डूबे