विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसी शोरूम से कम नहीं है Dhoni का घर, बाइक और कार का कलेक्शन देख दंग रह गए Venkatesh Prasad

By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
Updated: Tue, 18 Jul 2023 01:22 PM (IST)

Venkatesh Prasad on MS Dhoni bike collection पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने रांची में मएस धोनी के घर की यात्रा के दौरान उनकी बाइक कलेक्शन पर आश्चर्य ...और पढ़ें

Venkatesh Prasad surprised to see MS Dhoni bike collection. Image- Twitter
Venkatesh Prasad surprised to see MS Dhoni bike collection. Image- Twitter

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) ने सोमवार को रांची में महान कप्तान एमएस धोनी के घर (MS Dhoni house) की यात्रा के दौरान उनकी बाइक कलेक्शन पर आश्चर्य व्यक्त किया है। बाइक के प्रति धोनी के जुनून से प्रसाद आश्चर्यचकित थे और उन्होंने कहा कि यह एक शोरूम जैसा दिखता है। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने वेंकटेश प्रसाद ने एक ट्वीट में धोनी के बाइक गैरेज के अंदर का दृश्य शेयर किया। 

धोनी की बाइक कलेक्शन देख हैरान हुए वेंकटेश प्रसाद-

वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट में लिखा कि “मैंने एक व्यक्ति में सबसे पागलपन भरा जुनून देखा है। क्या कलेक्शन है और क्या आदमी है एमएस धोनी। एक महान उपलब्धि हासिल करने वाले और उससे भी अधिक अविश्वसनीय व्यक्ति। यह उनके रांची स्थित घर में बाइक और कारों के कलेक्शन (MS Dhoni bike and Car collection) की एक झलक है। बस इस इंसान और उनके जुनून से आश्चर्यचकित हो गया।

चौथी बार रांची पहुंचे प्रसाद-

ट्विटर पर शेयर किए गए 109 सेकंड की क्लिप में प्रसाद ने धोनी की पत्नी साक्षी से भी बातचीत की। साक्षी ने उनसे पूछा कि आपको पहली बार रांची आकर कैसा लग रहा है?” प्रसाद ने जवाब देते हुए कहा कि अद्भुत। यह मेरा रांची में पहली बार नहीं है। मैं चौथी बार रांची आया हूं, लेकिन यह जगह (एमएस धोनी की बाइक कलेक्शन) दीवानी है। जब तक कोई इस बारे में पागल न हो, आप (इतनी सारी बाइकें नहीं खरीद सकते) नहीं कर सकते।

धोनी के पास 50 से अधिक बाइक-

प्रसाद ने आगे कहा कि बाइक शोरूम (Dhoni bikes) हो सकता है ये (यह एक बाइक शोरूम हो सकता है)। मैं आपको बता रहा हूं किसी को यह करने के लिए बहुत जुनून की जरूरत है। एमएस धोनी (MS Dhoni) के पास 50 से अधिक बाइक हैं, जिनमें हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, डुकाटी 1098, कावासाकी निंजा H2, सुजुकी हायाबुसा और यामाहा RD350 शामिल हैं। धोनी ने कई इंटरव्यू में अपनी बाइक के बारे में बात की है।