Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: टीम से हुए बाहर तो फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, इस खिलाड़ी ने दिया सहारा- Video

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 01:33 PM (IST)

    वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में जगह नहीं मिली और टीम इंडिया को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद वैभव रोते हुए नजर ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी रोते हुए आए नजर

    वैभव सूर्यवंशी रोते हुए आए नजर

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी का रोते हुए वीडियो वायरल

    2. पांचवें टी20 में नहीं मिली थी टीम में जगह

    3. भारत ने 0-4 से गंवाई टी20 सीरीज 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी को साउथैम्पटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में जगह नहीं मिली। उनकी जगह संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई। हालांकि, नतीजा नहीं बदला और भारत को एक और हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में वैभव को बाहर करना कई फैंस को दुखी कर गए। खुद वैभव भी इससे काफी दुखी नजर आए।

    वैभव ने इंग्लैंड दौरे पर तीन मैच खेले, लेकिन एक में भी वह 20 के स्कोर के पार नहीं जा सके। नतीजा ये रहा कि जब भारत को आखिरी मैच में टी20 रैंकिंग में अपनी नंबर-1 की कुर्सी बचानी थी तब उसने संजू पर भरोसा जताया।

    रोते हुए नजर आए वैभव

    भारत को जीत नहीं मिली और इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज 4-0 से अपने नाम की। मैच के बाद सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। इसमें वैभव रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो मैच के बाद का लगता है क्योंकि आस-पास काफी लोग हैं और भारत की मीडिया टीम के भी कुछ सदस्य हैं जो आमतौर पर मैच के बाद ही मैदान पर दिखाई देते हैं।

    वैभव इस वीडियो में रो रहे हैं। जाहिर उन्हें न खेलने का दर्द तो है ही साथ ही भारत के सीरीज हार जाने की भी निराश है। इस दौरान सूर्यांश शेडगे उन्हें देखते हैं और उनके पास आकर उनको सांत्वना देते हैं।

    खबरें और भी

     

    ऐसा रहा प्रदर्शन

    वैभव ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए दूसरे टी20 मैच में डेब्यू किया था और सिर्फ 14 रन ही बनाए थे। नॉटिंघम में उनके बल्ले से सिर्फ 13 रन ही निकले। ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 में उन्होंने 15 रन ही बनाए। यानी तीन मैचों में वैभव के बल्ले से सिर्फ 42 रन ही निकले। हालांकि, अभी उनके पास और मौके आएंगे क्योंकि जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स में उनका चयन हुआ है।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सिर्फ कप्तान नहीं इन 5 खिलाड़ियों ने भी पिटवाई भद्द, टीम इंडिया की हार के बने विलेन

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: खाली हाथ लौट रहे श्रेयस अय्यर ने गिनाई इंग्लैंड दौरे की गलतियां, टीम को दे डाली नसीहत