विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champions Trophy 2025 के बाद अब इन ICC ट्रॉफी पर होगी भारतीय टीम की नजर, अगले 5 साल में होंगे इतने इवेंट

Updated: Tue, 11 Mar 2025 06:49 PM (IST)

Champions Trophy 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर भारतीय क्रिकेट टीम कब्‍जा कर चुकी है। दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न ...और पढ़ें

आईसीसी ट्रॉफी की हैट्रिक लगा सकती भारतीय टीम।
आईसीसी ट्रॉफी की हैट्रिक लगा सकती भारतीय टीम।

HighLights

  1. तीसरी ट्रॉफी पर होगी भारतीय टीम की नजर
  2. टीम इंडिया ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  3. टी20 विश्‍व कप 2024 भारत ने जीता था

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। दुबई में खेले गए रोमांचक फाइनल मैच में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी। इसके साथ ही इंडिया सबसे ज्‍यादा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बनी।

रोहित शर्मा की कप्‍तानी में यह भारत की दूसरी और कुल 7वीं आईसीसी ट्रॉफी थी। इसके साथ ही रोहित एक से ज्‍यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्‍तान बने। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 3 आईसीसी खिताब पर कब्‍जा जमाया था।

लगातार दूसरी ट्रॉफी जीती

भारतीय टीम ने लगातार 2 आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की हैं। इससे पहले टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 जीता था। अब टीम इंडिया की नजर आने वाले आईसीसी इवेंट पर भी कब्‍जा करने पर होगी। अगले 5 साल में 7 आईसीसी इवेंट होने हैं।

ऐसे में टीम की कोशिश जीत की लय को बरकरार रखने पर होगी। आइए जानते हैं कि अगले 5 साल में कौन-कौन से आईसीसी इवेंट होने हैं। इस साल वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल खेला जाएगा। हालांकि, भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई है।

अगले 5 साल के आईसीसी इवेंट

  • टी20 वर्ल्‍ड कप 2026
  • वनडे विश्‍व कप 2027
  • वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2027 फाइनल
  • टी20 वर्ल्‍ड कप 2028
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2029
  • वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2029 फाइनल
  • टी20 वर्ल्‍ड कप 2030

ICC T20 विश्व कप 2026

फरवरी 2026 में होने वाला ICC T20 विश्व कप भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। इसमें दुनियाभर की सर्वश्रेष्ठ T20 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खिताब के लिए टकराएंगी।

ICC ODI विश्व कप 2027

ICC ODI विश्व कप 2027 अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जाएगा। इसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच टक्‍कर होगी। इस आयोजन का उद्देश्य अफ्रीका की बढ़ती क्रिकेट प्रतिभा को प्रदर्शित करना और उभरती प्रतिभाओं को इंटरनेशनल मंच पर चमकने का अवसर प्रदान करना है।

ICC T20 विश्व कप 2028

ICC T20 विश्व कप 2028 की मेजबानी अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। आईसीसी का यह इवेंट हर 2 साल में होता है। 

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2029

भारत 2029 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। इस टूर्नामेंट में दुनिया की टॉप टीम टकराएंगी। अक्टूबर में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के कई शहरों में मैच खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें: अच्‍छा हुआ भारतीय टीम पाकिस्‍तान नहीं गई, Champions Trophy 2025 के बाद पड़ोसी मुल्‍क में आतंकी हमला; ट्रैक हाईजैक