Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छह गेंदों पर 6 छक्के... बल्लेबाज ने मचाया तूफान और बना दिया रिकॉर्ड, टीम को दिलाई बड़ी जीत

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 03:58 PM (GMT+05:30)

    टोबी अल्बर्ट ने रॉयल वनडे कप में छह गेंदों पर छह छक्के लगाकर तूफान मचा दिया, जिससे हैम्पशर ने ससेक्स को 51 रनों से हराया। उन्होंने 37 गेंदों पर 86 रन ...और पढ़ें

    टोबी अल्बर्ट ने मचाया कोहराम

    टोबी अल्बर्ट ने मचाया कोहराम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में छह गेंदों पर छह छक्के लगा देना करिश्मा माना जाता है। ये करिश्मा हुआ है इंग्लैंड में खेले जा रहे रॉयल वनडे कप में। हैम्पशर के एक बल्लेबाज ने छह गेंदों पर छह छक्के मारे और अपनी टीम को ससेक्स के खिलाफ मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। आखिर में हेम्पशर ने 51 रनों से मैच जीत लिया।

    इस खिलाड़ी का नाम है टोबी अल्बर्ट। टोबी ने दमदार बल्लेबाजी की और 37 गेंदों पर 86 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने दो ओवरों में छह गेंदों पर छह छक्के मारे। उनकी इस पारी के दम पर हैम्पशर ने 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 383 रन बनाए। ससेक्स की टीम 332 रनों पर ही ढेर हो गई।

    ऐसे मारे छह छक्के

    टोबी 15वें ओवर में मैदान पर आए थे और आते ही उन्होंने दनादन रन बरसाने शुरू कर दिए। 43वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर उन्होंने दो छक्के मारे। ये छक्के उन्होंने नैनटेस ओस्तुइजेन की गेंदों पर मारे। इसी के साथ उन्होंने 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने ओली कर्टली के ओवर में लगातार चार गेंदों पर चार छक्के मारे। इस तरह से उन्होंने छह गेंदों पर छह छक्के मारे। उनका 26 गेंदों पर बनाया गया अर्धशतक इस वनडे कप में सबसे तेज 50 प्लस स्कोर है।

    वह ओला रोबिन्सन की गेंद पर आउट हो गए। उनके अलावा हैम्पशर के लिए बेन मायेस ने 109 और ओली ओर ने 105 रनों की पारी खेली। बेन ने अपनी पारी में 115 गेंदों का सामना किया और 12 चौकों के अलावा एक छक्का मारा। अली ने 105 गेंदों की पारी में 14 चौके और एक छक्के की मदद से शतकीय पारी खेली।

    खबरें और भी

     

    एडी जैक ने भी दिया योगदान

    ससेक्स के लिए ओपनर चार्ली टीयर ने शतक जमाया। उन्होंने 94 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रनों की पारी खेली। जैक लीनिंग ने 95 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 92 रनों की पारी खेली थी। डेनियल इब्राहिम ने 42 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 55 रन बनाए थे

    हैम्पशर के लिए एडी जैक ने चार विकेट लिए। ओलिवर विलियम्स और टॉम प्रेस्ट ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। काइल एबॉट को एक सफलता मिली।

    यह भी पढ़ें- 5000 ODI पूरे: बेहद दिलचस्‍प रहा 60 से 50 ओवर तक का सफर, कनाडा बनाम स्‍कॉटलैंड मैच इतिहास के पन्‍नों में दर्ज

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: 17 किलो वजन घटाया, कश्‍मीर में की कड़ी ट्रेनिंग; Sarfaraz Khan ने इस तरह जीता सेलेक्‍टर्स का विश्‍वास