धोनी के गढ़ में कोहली का जलवा! तमिलनाडु के CM विजय निकले विराट के जबरा फैन? ऑटोग्राफ वाला बैट वायरल
क्रिकेट और राजनीति का गहरा नाता है। कई क्रिकेटर्स ने संन्यास के बाद राजनीति में हाथ आजमाया।

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय- इमेज- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट और राजनीति का गहरा नाता है। कई क्रिकेटर्स ने संन्यास के बाद राजनीति में हाथ आजमाया। हाल ही में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली के साइन वाले बैट के साथ पोज देते हुए नजर आए। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
वायरल हो गई तस्वीर
टायर निर्माता कंपनी MRF के अध्यक्ष केएम मम्मेन ने विजय को यह बल्ला भेंट किया। यह मुलाकात तब हुई जब MRF के प्रतिनिधि तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से मिले। वायरल तस्वीर में विजय सूट पहने, कंधे पर धोती डाले, कोहली के साइन बैट को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्टर विजय ने सालों से चेन्नई के फैन हैं। 2008 में वह CSK के ब्रांड एंबेसडर रहे। विजय और चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अच्छे दोस्त हैं। मुख्यमंत्री आईपीएल मैच के दौरान कई बार मैदान पर नजर आ चुके हैं।
चेन्नई का सफर समाप्त
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त हो गया है। ग्रुप स्टेज में फ्रेंचाइजी ने 14 मैच खेले और 6 में जीत दर्ज की। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम को 8 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा। गुरुवार को आखिरी ग्रुप मैच में चेन्नई को गुजरात टाइटंस के हाथों 89 रन से हार मिली। 19वें सीजन में धोनी ने कोई मैच नहीं खेला। वह इंजरी के कारण बेंच पर ही रहे।
कोहली उगल रहे आग
- दूसरी ओर विराट कोहली मौजूदा सीजन में बल्ले से तहलका मचा रहे हैं।
- उन्होंने अब तक खेले 13 मैच की 13 पारियों में 54.20 की औसत और 164.74 की स्ट्राइक रेट से 542 रन बनाए हैं।
- कोहली ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन खिताब का बचाव करती नजर आ रही है।
- टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है।
- आरसीबी ने अब तक खेले 13 में से 9 मुकाबले अपने नाम किए हैं और उनके 18 अंक हैं।
यह भी पढ़ें- कोहली के निशाने पर क्रिस गेल का 'विराट' रिकॉर्ड, हैदराबाद के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
