विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: दोगुना लगान वसूलने गयाना पहुंची भारतीय टीम, 17 साल का सूखा खत्‍म करने पर नजर; देखें वीडियो

Updated: Wed, 26 Jun 2024 06:07 PM (IST)

Team India reached Guyana टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को भारतीय टीम की टक्‍कर इंग्‍लैंड से होगा। यह मुकाबला गयाना के प ...और पढ़ें

सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्‍लैंड से। इमेज- बीसीसीआई
सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्‍लैंड से। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. 27 जून को इंग्‍लैंड से होगा भारतीय टीम का सामना
  2. टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारी भारतीय टीम
  3. भारतीय टीम ने 2007 में जीता था टी20 वर्ल्‍ड कप

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को भारतीय टीम की टक्‍कर इंग्‍लैंड से होगा। यह मुकाबला गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले 7:30 बजे होगा। इस अहम मैच के लिए भारतीय टीम गयाना पहुंच चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम की यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर‍ किया है।

कार्तिक और हर्षा भोगले नजर आए

BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ी फैंस को ऑटोग्राफ देते हैं। इसके बाद सभी टीम बस से एयरपोर्ट के लिए रवाना होते हैं। वीडियो में अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल कहते हैं कि हम गयाना जा रहे हैं। एयरपोर्ट से टीम गयाना के लिए उड़ना भरती है। फ्लाइट में भारतीय टीम और सहयोगी स्‍टाफ के अलावा दिनेश कार्तिक और हर्षा भोगले भी नजर आ रहे हैं। गयाना में भारतीय प्‍लेयर्स का ढोल-नगाड़ो से स्‍वागत होता है। गुयाना एयरपोर्ट पर कुछ भारतीय फैंस भी तिरंगा लिए नजर आए।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: नवीन-उल-हक ने गुलबदीन नाईब को जमकर ट्रोल किया, शेयर किया फनी वीडियो; देखकर छूट जाएगी आपकी भी हंसी

17 साल का सूखा खत्‍म करने पर नजर

भारतीय टीम ने आखिरी बार 2007 में टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब अपने नाम किया था। टूर्नामेंट के डेब्‍यू सीजन में महेंद्र‍ सिंह धोनी की कप्‍तानी वाली टीम ने फाइनल में पाकिस्‍तान को 5 रन से हराया था। रोहित शर्मा भी इस विजेता टीम का हिस्‍सा थे। ऐसे में अब रोहित की नजर 17 साल का सूखा खत्‍म करने पर है। दूसरी ओर भारत ने 11 साल से आईसीसी की कोई ट्राफी नहीं जीती है। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्राफी जीती थी।

हेड टू हेड के आंकड़े

टी20 वर्ल्‍ड कप में अब तक भारत और इंग्‍लैंड का 4 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं। टी20 वर्ल्‍ड कप 2007 और टी20 वर्ल्‍ड कप 2012 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर टी20 वर्ल्‍ड कप 2009 और टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 में इंग्लिश टीम ने भारत को रौंदा था। टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 23 बार टकराई हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 12 और इंग्‍लैंड ने 11 मैच जीते हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: T20 World Cup में भारत और इंग्‍लैंड के बीच हुए इतने रोमांचक मुकाबले, बराबरी का रहा मामला; भारत ने कुटाई भी की और मुंह की भी खाई