Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026 में अभिषेक शर्मा का नहीं खुला खाता तो 'अपने भी हो गए पराए', सूर्यकुमार यादव ने उड़ाया मजाक

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 06:27 PM (IST)

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म के बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव उनका मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिए। वीडियो में सूर्या को अभिषेक की पॉकेट ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा का वीडियो

    सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा का वीडियो

    HighLights

    1. अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खुला खाता

    2. 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच

    3. सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा का वीडियो वायरल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। अभिषेक ने अब तक तीन मैच खेले हैं और उनका खाता भी नहीं खुला है। लगातार तीन बार डक पर आउट होने के बाद अब अभिषेक को लेकर सवाल उठने लगे हैं और उनकी फॉर्म टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता है। अभिषेक के बल्ले से एक तरफ रन नहीं आ रहे हैं और दूसरी तरफ उनके ही कप्तान सूर्यकुमार यादव शर्मा का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिए।

    भारतीय टीम को 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 का मुकाबला खेलना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया मैदान में अभ्यास के लिए उतरी। इस दौरान अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सामने आया है। सूर्या को वीडियो में अभिषेक शर्मा की पॉकेट को चेक करते हुए देखा गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव का वीडियो

    सूर्या और अभिषेक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारतीय टीम अभ्यास करती हुई दिखाई दे रही है और अभिषेक भी मैदान पर आते हैं, तभी सूर्या उनके पॉकेट को चेक करते हैं। सूर्या का इस तरह से अभिषेक की पॉकेट की जांच करना चर्चा का विषय बन गया है। फैंस के मन में सवाल है कि आखिर सूर्या ने अभिषेक के साथ ऐसा क्यों किया है और उनकी जेब की जांच क्यों कर रहे हैं।

     

    सूर्या ने क्यों चेक किया अभिषेक शर्मा का पॉकेट

    सूर्या ने अभिषेक शर्मा का पॉकेट क्यों चेक किया है, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, इससे एक घटना का जरूर जिक्र आता है। दरअसल, जब अभिषेक आईपीएल में खेलते हैं, तो वे अच्छी बल्लेबाजी के बाद अपनी पॉकेट से एक पर्ची निकालते हैं। वे ऐसा तभी करते हैं, जब बेहतरीन बल्लेबाजी करें और इस समय अभिषेक का फॉर्म खराब चल रहा है, जिसकी वजह से माना जा रहा है कि सूर्या उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

    खबरें और भी

    अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो जारी है। अभिषेक ने पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला, जहां वे यूएसए के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदें खेलने के बावजूद शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल सके और नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन गेंदें खेलकर जीरो रन ही बना सके। ऐसे में अभिषेक को टीम से ड्रॉप करने की भी अब बातें होने लगी हैं।

     

    यह भी पढ़ें- टेबल टॉपर होने के बावजूद दो टीमें नहीं खेल पाएंगी सेमीफाइनल मैच, ICC के फैसले पर क्यों मचा है घमासान?

    यह भी पढ़ें- 'बेटा परफॉर्म करो...', शादाब खान के वर्ल्‍ड कप जीत के बयान से तिलमिलाए शाहिद अफरीदी; जमकर निकाली भड़ास