विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: दादा के हाथ में गेंद और पोंटिंग ने थामा बल्ला, दिल्ली कैपिटल्स की बदलने वाली है किस्मत; सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Updated: Fri, 22 Mar 2024 03:38 PM (IST)

आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग एकबार फिर ...और पढ़ें

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के नेट्स सेशन में नजर आए गांगुली-पोंटिंग।
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के नेट्स सेशन में नजर आए गांगुली-पोंटिंग।

HighLights

  1. नेट्स सेशन में सौरव गांगुली ने की रिकी पोंटिंग को गेंदबाजी
  2. पंजाब किंग्स से होनी है दिल्ली कैपिटल्स की पहली भिड़ंत
  3. ऋषभ पंत की वापसी के बाद दमदार दिख रही दिल्ली

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का महासंग्राम आज से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होनी है। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के नेट्स सेशन में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने तमाम क्रिकेट फैन्स की पुरानी यादें ताजा कर दीं।

दादा-पोंटिंग की जुगलबंदी

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सौरव गांगुली रिकी पोंटिंग को गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। दादा वीडियो में एक के बाद एक गेंद को पोंटिंग की तरफ फेंकते हुए दिख रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान दमदार शॉट्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दादा-पोंटिंग का यह धांसू वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

एक-दूसरे के खिलाफ खूब खेली है क्रिकेट

सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग भले ही आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में एकसाथ नजर आ रहे हों, लेकिन एक समय पर यह दोनों एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर खेलते हुए दिखाई देते थे। गांगुली और पोंटिंग का भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैचों में कई बार आमना-सामना हुआ है। गांगुली के हाथों में टीम इंडिया की बागडोर थी, तो पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालते थे।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: जडेजा बतौर कप्तान क्यों हुए फ्लॉप? Ruturaj Gaikwad के CSK कैप्टन बनने के बाद कोच Stephen Fleming ने बताई वजह

पंजाब से होगी दिल्ली की पहली भिड़ंत

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 में अपने अभियान का आगाज पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 23 मार्च को मोहाली में खेला जाएगा। नियमित कप्तान ऋषभ पंत की वापसी से दिल्ली इस बार काफी मजबूत दिखाई दे रही है। पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। दिल्ली ने प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था।