विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कभी पैसों की परवाह नहीं की', विनोद कांबली के साथी ने किया बड़ा खुलासा; बताया कौन सा ऑफर ठुकराया था

Updated: Mon, 30 Jun 2025 04:20 PM (IST)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली अक्‍सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्‍हें यूरिन इंफेक्‍शन के चलते ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गय ...और पढ़ें

लगातार सुर्खियों में रहते हैं कांबली। इमेज- आईसीसी
लगातार सुर्खियों में रहते हैं कांबली। इमेज- आईसीसी

HighLights

  1. काबंली ने अपने करियर में खेले 104 वनडे
  2. कई बीमारियों से जूझ रहे भारतीय क्रिकेटर
  3. पूर्व क्रिकेटर्स कर रहे कांबली की मदद

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली अक्‍सर किसी ना किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्‍हें यूरिन इंफेक्‍शन के चलते ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांबली धन संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में कई पूर्व क्रिकेटर्स भी उनकी मदद के लिए आगे आए।

सचिन के दोस्‍त हैं कांबली

सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त कांबली ने भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले हैं। हाल ही में कांबली और सचिन के बारे में एक कहानी उनके दोस्‍त ने शेयर की। सचिन 1992 में यॉर्कशायर में शामिल हुए। वह इंग्लिश क्लब द्वारा साइन किए जाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए।

उनके दोस्त कांबली पहले से ही इंग्लैंड में थे एक स्थानीय क्लब के लिए खेल रहे थे। स्थानीय क्लब के लिए खेलते हुए कांबली एक जाना-माना नाम बन गए। उन्होंने वहां कई दोस्त बनाए। सचिन के कॉन्‍ट्रैक्‍ट के लिए जिम्मेदार सोली एडम्स ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि कांबली ने पार्ट-टाइम नौकरी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

पार्ट टाइम जॉब के लिए मना किया

सोली ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "एक दिन हम 10 क्रिकेटर बैठे थे। विनोद और सचिन को छोड़कर सभी के पास पार्ट-टाइम जॉब थी। इसलिए मुंबई के एक क्रिकेटर ने विनोद से पूछा 'आप केवल 25 पाउंड प्रति मैच कमाते हैं, तो आप सोली के यहां काम क्यों नहीं करते? कांबली ने एक मिनट भी नहीं सोचा, तुरंत जवाब आया, 'मैं और सचिन टेस्ट क्रिकेट खेलकर पैसा कमाएंगे, मैं पार्ट-टाइम जॉब करके अपना ध्यान भटकाना नहीं चाहता।"

उन्होंने कहा, "जब विनोद भारत लौटे तो उन्होंने अपने पिता से सारा पैसा लिया और अपने दोस्तों के साथ खर्च कर दिया। विनोद ने कभी पैसे की परवाह नहीं की, न ही उनके मन में वस्तुओं के लिए कोई सम्मान था।"

कांबली के करियर पर एक नजर

कांबली ने अपने करियर में खेले 17 टेस्‍ट की 21 पारियों में 54.20 की औसत और 59.46 की स्‍ट्राइक रेट से 1084 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 4 शतक के साथ ही 3 फिफ्टी भी लगाई। 104 वनडे की 97 पारियों में उनके बल्‍ले से 2477 रन निकले। वनडे में कांबली ने 14 अर्धशतक और 2 शतक ठोके थे।

ये भी पढ़ें: फिल्मों में काम कर कमाते थे 600 रुपये, अब एक दिन में 25 हजार की होती कमाई; स्टार क्रिकेटर ने बताई कहानी