विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहित शर्मा के संन्‍यास के बाद कौन होगा वनडे का कप्‍तान? रेस में सबसे आगे चल रहा एक नाम

Updated: Sun, 10 Aug 2025 09:44 PM (IST)

टी20 विश्‍व कप 2024 में जीत के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्‍यास ले लिया। हाल ही में खत्‍म हुई इंग्‍लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्‍ट मैचों की स ...और पढ़ें

शुभमन गिल को सौंपी जा सकती है वनडे की कप्‍तानी। इमेज- बीसीसीआई
शुभमन गिल को सौंपी जा सकती है वनडे की कप्‍तानी। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. अब केवल एक ही फॉर्मेट खेलते हैं रोहित शर्मा
  2. रोहित शर्मा अभी वनडे फॉर्मेट में भारत के कप्‍तान
  3. रोहित की कप्‍तानी में भारत ने जीती 2 आईसीसी ट्रॉफी

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। टी20 विश्‍व कप 2024 में जीत के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्‍यास का एलान कर दिया था। इसके बाद इंग्‍लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्‍ट सीरीज से पहले उन्‍होंने टेस्‍ट को भी अलविदा कह दिया। ऐसे में शुभमन गिल को टेस्‍ट टीम की कमान सौंपी गई। अब हिटमैन सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारत के कप्‍तान हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम का नेतृत्‍व करते हैं।

वनडे कप्‍तानी की रेस में एक ही नाम

'दैनिक जागरण' में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से छपी खबर के मुताबिक, अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली वनडे सीरीज रोहित शर्मा और विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर की आखिरी सीरीज हो सकती है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि रोहित के संन्‍यास के बाद अगला वनडे कप्‍तान कौन होगा। इस रेस में सबसे आगे एक ही नाम चल रहा है। यह नाम टीम इंडिया के प्रिंस शुभमन गिल का है। गिल को वनडे की कप्‍तानी दिए जाने के कई कारण हैं।

3 कप्‍तान के पक्ष में नहीं बीसीसीआई

अभी भारत के 3 फॉर्मेट में अभी 3 कप्‍तान हैं। बीसीसीआई अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्‍तान नहीं चाहेगा। बोर्ड अधिकतम 2 कप्‍तान चाहेगा। इससे कोच को भी आसानी रहती है। टी20 इंटरनेशनल के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव बने रहेंगे और टेस्‍ट-वनडे की कमान शुभमन गिल के हाथों में रह सकती है।

गिल को किया जा रहा तैयार

गिल को वनडे की कप्‍तानी के लिए तैयार भी किया जा रहा है। गिल 2 फॉर्मेट में कप्‍तानी भी कर सकते हैं। वह रोहित के अच्‍छे रिप्‍लेसमेंट हो सकते हैं। टी20I की कमान सूर्यकुमार यादव अच्‍छे से संभाल रहे हैं। ऐसे में उन्‍हें हटाना दूर-दूर तक नजर नहीं आता। दूसरी ओर गिल वनडे के अच्छे प्‍लेयर भी हैं। ऐसे में पहले उन्‍हें टेस्‍ट का नेतृत्‍व सौंपा गया, ताकि बाद में वनडे की जिम्‍मेदारी की गुंजाइश रहे।

युवा पर जता सकते हैं भरोसा

शुभमन गिल को वनडे में कप्‍तानी का कोई अनुभव नहीं है। हालांकि, टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया जा सकता है। दूसरी ओर रोहित शर्मा ने अब तक 56 वनडे मैचों में कप्‍तानी की है।

उनकी कप्‍तानी में भारतीय टीम ने 42 वनडे जीते और 12 में भारत को हार का सामना भी करना पड़ा। 1 वनडे मुकाबला टाई भी रहा। बतौर कप्‍तान रोहित का विनिंग परसेंटेज एमएस धोनी और विराट कोहली से बेहतर है।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में हो सकती है रोहित-विराट की आखिरी सीरीज, 2027 विश्व कप की रणनीति में इन दोनों को नहीं देख रहा टीम प्रबंधन

यह भी पढ़ें- रोहित-विराट को कब तक खेलना चाहिए वनडे क्रिकेट? सौरव गांगुली दे दिया सटीक जवाब