Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, साई सुदर्शन की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज की हुई एंट्री

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:01 PM (GMT+05:30)

    साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में हैं। ...और पढ़ें

    साई सुदर्शन और सरफराज खान

    साई सुदर्शन और सरफराज खान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। श्रीलंका में अभ्‍यास मैच जीतने के बाद भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चोटिल साई सुदर्शन टेस्‍ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सरफराज खान ने उनकी जगह ली है। बीसीसीआई ने एक्‍स पर यह जानकारी शेयर की है। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्‍त से 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। पहला टेस्‍ट गॉल में खेला जाएगा।

    बीसीसीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में हैं। वह अपने दाहिने पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन से उबरने में काफी आगे बढ़ चुके हैं और अच्छी तरह ठीक हो रहे हैं। BCCI की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर रख रही है।

    मेंस सेलेक्‍शन कमेटी ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया है। 15 अगस्त, 2026 से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम के गाले जाने से पहले वह कोलंबो में भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

     

     

    भारतीय टीम

    शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।

    खबरें और भी

    2 साल से नहीं खेले सरफराज

    • सरफराज खान ने इंग्‍लैंड के खिलाफ फरवरी 2024 में टेस्‍ट डेब्‍यू किया था।
    • उन्‍होंने अपने करियर में अब तक 6 टेस्‍ट मैच खेले हैं।
    • इस दौरान 11 पारियों में सरफराज ने 37.10 की औसत और 74.94 की स्‍ट्राइक रेट से 371 रन बनाए हैं।
    • टेस्‍ट में दाएं हाथ के इस बल्‍लेबाज ने 3 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 150 रन है।
    • सरफराज ने आखिरी टेस्‍ट नवंबर 2024 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला था। 

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में होगा बड़ा बदलाव, साई सुदर्शन की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को मिलेगी एंट्री

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: भारतीय टीम को लगा झटका, साई सुदर्शन हुए श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर