Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • headlines
LIVE BLOG

SA vs SL T20 world cup Highlights: साउथ अफ्रीका की विजयी शुरुआत, श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने श्रीलंका को बड़ा स्कोर खड़ा नहीं करने दिया और 77 रनों पर ढेर कर दिया। लेकिन साउथ अफ्रीका के लिए भी रन बनाना आसान नहीं रहा। 78 रन बनाने के लिए उसने 16.2 लिए।

By Abhishek Upadhyay Mon, 03 Jun 2024 11:08 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका ने अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। इस टीम ने पहले मैच में दमदार खेल दिखाया और श्रीलंका को छह विकेट से मात दी। एनरिक नॉर्खिया की शानदार गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 19.1 ओवरों में 77 रनों पर ही ढेर कर दिया था। इस लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 16.2 ओवरों में हासिल कर लिया। 

इस मैच में श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसारंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन उनका ये फैसला सही साबित नहीं हुआ। टीम ने टी20 वर्ल्ड कप और टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे कम स्कोर बनाया। 

एनरिक नॉखिया का कहर

अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप मैच खेल रहे ओटेनिल बार्टमैन ने चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर पाथुम निसांका को आउट कर दिया। वह तीन रन ही बना सके। इसके बाद नॉर्खिया ने कामिंडू मेंडिस को पवेलियन की राह दिखाई। कामिंडू ने 11 रन बनाए। इसके बाद केशव महाराज ने एक ही ओवर में श्रीलंका को दो झटके दे दिए। उन्होंने वानिंदु हसारंगा और सदीरा समाराविक्रमा को आउट किया। फिर नॉर्खिया और रबाडा ने कहर बरपाया और श्रीलंका को सस्ते में ढेर कर दिया।

नॉर्खिया ने चार ओवरों में सात रन देकर चार विकेट लिए। ये नॉर्खिया का टी20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। रबाडा और महाराज ने दो-दो विकेट लिए। नॉर्खिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आसान नहीं रहा चेज

साउथ अफ्रीका को 78 रन ही बनाने थे लेकिन उसकी ये राह आसान नहीं रही। 78 रन बनाने के लिए उसने 16 से ज्यादा ओवर ले लिए। दूसरे ही ओवर में नुवान तुषारा ने रीजा हैंड्रिक्स को आउट कर दिया। हैंड्रिक्स चार रन ही बना सके। एडेन मार्करम 12 रन बनाकर दासुन शनाका का शिकार बने। वानिंदु हसारंगा ने 20 रन बनाने वाले क्विंटन डिकॉक का शिकार किया। हसारंगा ने ही ट्रिस्टन स्टब्स को पवेलियन की राह दिखाई। हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 19 और डेविड मिलर ने नाबाद छह रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

3 Jun 202411:08:31 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता मैच

श्रीलंका की लड़ाई काम नहीं आई और साउथ अफ्रीका ने 16.2 ओवरों में चार विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। 

3 Jun 202410:53:52 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: ट्रिस्टन स्टब्स आउट

 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स आउट हो गए हैं। उन्हें हसारंगा ने कवर्स पर असालंका के हाथों कैच कराया। असालंका ने शानदार कैच लपका। स्टब्स 13 रन ही बना पाए। 

3 Jun 202410:46:43 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: क्विंटन डिकॉक लौटे पवेलियन

 साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिर गया है। श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसारंगा ने क्विंटन डिकॉक को पवेलियन की राह दिखाई। डिकॉक ने 20 रन बनाए। 

3 Jun 202410:10:32 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: मार्करम आउट

श्रीलंका को दूसरा विकेट मिल गया है। एडेन मार्करम आउट हो गए हैं। दासुन शनाका ने उन्हें स्लिप पर मेंडिस के हाथों कैच कराया। मार्करम 12 रन ही बना सके। 

3 Jun 20249:57:08 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: साउथ अफ्रीका ने खोया पहला विकेट

 साउथ अफ्रीका ने अपना पहला विकेट खो दिया है। रीजा हैंड्रिक्स आउट हो गए हैं। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर उनका विकेट गिरा। 

3 Jun 20249:50:01 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: साउथ अफ्रीका की पारी शुरू

 साउथ अफ्रीका की पारी शुरू हो गई है। क्विंटन डिकॉक के साथ रीजा हैंड्रिक्स पारी की शुरुआत करने आए हैं। 

3 Jun 20249:32:43 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: श्रीलंका 77 रनों पर ढेर

 श्रीलंकाई पारी 77 रनों पर ही ढेर हो गई है। ये श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक का सबसे कम स्कोर है। तुषारा के रन आउट होते ही श्रीलंकाई पारी खत्म हो गई। 

3 Jun 20249:24:55 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: पथिराना आउट, श्रीलंका ने खोया नौवां विकेट

 रबाडा ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर महीषा पथिराना को आउट कर श्रीलंका का नौवां विकेट गिरा दिया है। पथिराना का कैच साउथ अफ्रीका के कप्तान मार्करम ने  पकड़ा। 

3 Jun 20249:18:23 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: मैथ्यूज आउट

 श्रीलंका को बहुत बड़ा झटका लग गया है। एंजेलो मैथ्यूज आउट हो गए हैं। एनरिक नॉर्खिया ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर मैथ्यूज को बार्टमैन के हाथों कैच कराया। मैथ्यूज का विकेट 70 रनों के कुल स्कोर पर गिरा। मैथ्यूज ने 16 रन बनाए। 

3 Jun 20249:13:55 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: दाशुन शनाका भी लौटे पवेलियन

 श्रीलंका के 100 रनों के पास तक जाना मुश्किल हो रहा है। इस टीम ने अपना सातवां विकेट भी खो दिया है। 15वें ओवर की चौथी गेंद पर कगिसा रबाडा ने दासुन शनाका को पवेलियन भेज दिया। शनाका नौ रन ही बना पाए। 

3 Jun 20249:00:19 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: असालंका हुए आउट, गिरा छठा विकेट

 श्रीलंका ने 50 रनों से पहले ही अपना छठा विकेट खो दिया है। नॉर्किया ने चरिथा असालंका को पवेलियन भेज उसे ये झटका दिया।12वें ओवर की दूसरी गेंद पर असालंका पवेलियन लौट गए। वह सिर्फ छह रन ही बना पाए। 

3 Jun 20248:53:00 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन में

 कुसल मेंडिस भी आउट हो गए हैं। उन्हें 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर नॉर्खिया ने आउट किया। उनका कैच ट्रिस्टन स्टब्स ने पकड़ा। इसी के साथ श्रीलंका ने पांचवां विकेट खो दिया। 40 रनों पर ही श्रीलंका ने अपने पांच विकेट खो दिए हैं। मेंडिस 19 रन बनाकर आउट हो गए। 

3 Jun 20248:43:24 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा

 श्रीलंका की हालत खराब हो गई है। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर सदीरा समाराविक्रमा को भी महाराज ने अपना शिकार बना लिया। इसके बाद महाराज हैट्रिक पर थे लेकिन पूरी नहीं कर पाए। 

3 Jun 20248:41:49 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: हसारंगा आउट

 श्रीलंका का तीसरा विकेट भी गिर गया है। नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर केशव महाराज ने श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसारंगा को आउट कर दिया। हसारंगा ने निकलकर मारने की कोशिश की लेकिन चूक गए और स्टंप हो गए।

3 Jun 20248:38:52 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: मंडिस आउट

 श्रीलंका को दूसरा झटका लग गया है। कामिंडो मेंडिस आउट हो गए हैं। आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर एनरिक नॉर्खिया ने उन्हें आउट किया। रीजा हैड्रिंग्स ने उनका कैच लपका।मेंडिस ने 11 रन बनाए। 

3 Jun 20248:20:04 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: श्रीलंका को लगा पहला झटका

 श्रीलंका को पहला झटका लग गया है। चौथे ओवर की पहली गेंद पर बार्टमैन ने निसांका को आउट कर दिया। निसांका ने बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और थर्डमैन  पर हेनरिक क्लासेन ने उनका कैच लपका। निसांका े तीन रन बनाए। 

3 Jun 20248:04:25 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: मैच शुरू, मेंडिंस-निसांका क्रीज पर

 मैच शुरू हो गया है। श्रीलंका की तरफ से पाथुम निसांका और कुशल मेंडिस पारी की शुरुआत कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को यानसेन पहला ओवर कर रहे हैं। 

3 Jun 20247:47:14 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

 श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): वनिन्दु हसारंगा (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महेश तीक्षाणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, ओटनील बार्टमैन।

3 Jun 20247:36:16 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस

 श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसारंगा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

3 Jun 20247:35:11 PM
SA vs SL T20 world cup Live Score: न्यूयॉर्क में पहला मैच

 न्यूयॉर्क में आज पहला वर्ल्ड कप मैच खेला जा रहा है जिसमें श्रीलंका का सामना साउथ अफ्रीका से है। इससे पहले यहां भारत और बांग्लादेश का मैच हुआ था जो वार्मअप मैच था। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us