Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CEAT Cricket Awards: रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद मिला खास अवॉर्ड, सैमसन और अय्यर भी सम्मानित

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 10:58 PM (IST)

    सीएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कारों का मंगलवार को एलान हुआ जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को खास सम्मान मिला। रोहित को हाल ही में वनडे टीम की कप्ता ...और पढ़ें

    CEAT Awards: रोहित शर्मा को मिला खास सम्मान
    CEAT Awards: रोहित शर्मा को मिला खास सम्मान

    HighLights

    1. रोहित शर्मा को मिला खास सम्मान
    2. श्रेयस अय़्यर और संजू सैमसन को भी मिले अवॉर्ड्स
    3. केन विलियमसन को भी मिला अवॉर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे कप्तान के पद से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा को को खास सम्मान दिया गया है। सीएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स का मंगलवार को एलान हुआ, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को सम्मानित किया है।

    कप्तानी से हटाए जाने के बाद ये रोहित पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए थे। रोहित को स्पेशल मोमेंटो दिया। रोहित को ये खास सम्मान भारत को 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने के लिए मिला है। उनकी कप्तानी में भारत ने इसी साल ये खिताब जीता था जो 2013 के बाद भारत का पहला चैंपियंस ट्रॉफी खिताब था।

    संजू और अय्यर को भी मिले सम्मान

    इसके अलावा कई अन्य कैटेगरी में अवॉर्ड दिए। संजू सैमसन को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं वरुण चक्रवर्ती को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। वनडे टीम के उप-कप्तान नियुक्त किए गए श्रेयस अय्यर को सीएट जियोस्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को वनडे बैटर ऑफ द ईयर सम्मान मिला। उन्हीं के देश के मैट हेनरी को वनडे बॉलर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।

    अंगकृष रघुवंशी को इमरजिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। वहीं श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या को टेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर चुना गया। हर्ष दुबे को सीएट डॉमेस्टिक क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया यानी घरेलू क्रिकेट का बेस्ट खिलाड़ी।

    खबरें और भी

    इन महिला क्रिकेटरों का मिला सम्मान

    भारतीय महिला टीम की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला बल्लेबाज के अवॉर्ड से नवाजा गया। अनुभवी खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला गेंदबाज का अवॉर्ड मिला।

    यह भी पढ़ें- 'गंभीर हैं स्पार्टा, टीम को सिखाते हैं लड़ना', टीम इंडिया के युवा स्पिनर ने कोच की तारीफों के बांधे पुल

    यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर और प्रीति जिंटा के लिए आई बहुत बुरी खबर, इस दिग्गज कोच ने कहा- 'अलविदा पंजाब'