विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champions Trophy 2025: दुबई पहुंचने के बाद भारत को लगा तगड़ा झटका, इनफॉर्म बल्‍लेबाज हुआ चोटिल

Updated: Sun, 16 Feb 2025 09:11 PM (IST)

Champions Trophy 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम शनिवार शाम को दुबई पहुंची। रविवार को टीम ने अभ्‍यास भी शुरू कर दिया। टीम इंडिया ने दुबई म ...और पढ़ें

अभ्‍यास के दौरान चोटिल हुए पंत। इमेज- एक्‍स
अभ्‍यास के दौरान चोटिल हुए पंत। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी
  2. भारतीय टीम का पहला मैच 20 फरवरी को
  3. 23 फरवरी को पाकिस्‍तान से होगी टक्‍कर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच चुकी है। भारतीय टीम शनिवार शाम को दुबई पहुंची थी। रविवार को भारतीय टीम ने अभ्‍यास भी शुरू कर दिया। टीम इंडिया ने आज दुबई में आईसीसी अकादमी में प्रैक्टिस की। इस अभ्‍यास के दौरान भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई। प्रैक्टिस के दौरान स्‍टार भारतीय बल्‍लेबाज चोटिल हो गया।

अभ्‍यास के दौरान पंत चोटिल

ऋषभ पंत को रविवार को आईसीसी अकादमी में अभ्यास करते समय बाएं घुटने में चोट लग गई। वह नेट के ठीक बगल में तैनात थे जहां हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर रहे थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज का शॉट पंत के घुटने पर लगा।

पंत तुरंत जमीन पर गिर गए। मेडिकल टीम को मैदान पर आना पड़ा। पंत के घुटने पर आइस पैक लगाया गया। इस दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज दर्द में नजर आए। आइसिंग के बाद पंत लंगड़ाते हुए भी नजर आए। हार्दिक पांड्या सीधे पंत के पास गए और पूछा कि क्या वह ठीक हैं।

19 फरवरी से हो रही शुरुआत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्‍लादेश के खिलाफ करेगी। इसके बाद 23 फरवरी को भारतीय टीम का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। दोनों ही देशों के फैंस को इस मैच का इंतजार है। ग्रुप ए के आखिरी मैच में भारतीय टीम न्‍यूजीलैंड से टकराएगी। यह मुकाबला 2 मार्च को खेला जाएगा।

भारत ने 2 बार जीता है खिताब

1998 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से भारत ने दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। सौरव गांगुली की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम 2002 में श्रीलंका के साथ संयुक्‍त विजेता बनी थी। कोलंबो में खेला गया फाइनल बारिश से प्रभावित रहा था। भारतीय टीम ने दूसरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्‍तान ने भारत को हराया था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप

  • ग्रुप ए - पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
  • ग्रुप बी - दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड

भारतीय टीम का शेड्यूल

  • 20 फरवरी: भारत बनाम बांग्‍लादेश- दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
  • 23 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्‍तान- दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
  • 2 मार्च: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड- दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 में भारत से हारना चाहती है पाकिस्‍तान टीम! उपकप्‍तान ने कहीं हैरान करने वाली बातें