विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishabh Pant Car Accident: अफरीदी से लेकर मलिक तक इन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने मांगी पंत के स्वस्थ होने की दुआ

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Updated: Fri, 30 Dec 2022 03:22 PM (IST)

Rishabh Pant Car Accident भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) का कार एक्सीडेंट हो गया। सोशल मीडिया पर पंत के स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए भारतीय क्रिकेटर्स ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी खिलाड़ी भी दुआ कर रहे है।

Rishabh Pant Car Accident at Roorkee Pakistan Cricketers Pray for quick recovery (Photo-design)
Rishabh Pant Car Accident at Roorkee Pakistan Cricketers Pray for quick recovery (Photo-design)

 नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क।Rishabh Pant Car Accident at Roorkee। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) का कार एक्सीडेंट हो गया। बता दें रिषभ पंत खुद अपनी कार चलाकर दिल्ली से रुड़की जा रहे थे, लेकिन झपकी लगने के कारण उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।

इसके बाद उन्होंने (Rishabh Pant) खुद की जान बचाने के लिए गाड़ी का शीशा तोड़ा और कार से बाहर निकले। इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत देहरादून के अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर पंत के स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए भारतीय क्रिकेटर्स ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी खिलाड़ी भी दुआ कर रहे है।

Rishabh Pant का रुड़की हाइवे पर हुआ भीषण कार हादसा

दरअसल, टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) को घुटने की चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज में आराम दिया। ऐसे में पंत अपने परिवार वालों के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए दिल्ली से रुड़की के लिए आज यानि 30 दिसंबर को रवाना हुए थे, लेकिन रुड़की के पास हाइवे पर उनका भीषण कार हादसा हो गया। झपकी लगने के चलते उनका उस स्थान पर एक्सीडेंट हुआ जिसे ब्लैक स्पॉट कहा जाता है। यानि इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके है। हादसे के बाद पंत को तुरंत देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया गया।

Rishabh Pant के स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने की कामना

बता दें पंत (Rishabh Pant) के एक्सीडेंट के बाद सिर्फ भारतीय क्रिकेटर्स ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे है। कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने पंत के जल्दी ठीक होने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। मोहम्मद हफीज ने लिखा है कि ''पंत के जल्दी होने के लिए वो दुआएँ कर रहे हैं।''

वहीं हसन अली ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ''उम्मीद है कि पंत के साथ कुछ गंभीर नहीं हुआ है। मैं कामना करता हूं कि आप जल्दी से ठीक हो जाए। आपके लिए दुआएँ भाई, इंशा अल्ला आप जल्द ठीक हो और मैदान पर वापस लौटे।'' साथ ही शोएब मलिक, शादाब खान और शाहीन अफरीदी ने भी पंत के जल्दी ठीक होने को लेकर प्रार्थना की।

यहां भी पढ़िए:

'माता रानी कृपा करें', रिषभ पंत की सलामती के लिए पाकिस्‍तानी क्रिकेटर का पोस्‍ट हुआ वायरल

Rishabh Pant Car Accident: रिषभ पंत की कार टकराने के बाद किस तरह पकड़ी आग, दुर्घटना का CCTV फुटेज आया सामने