Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आखिर उठ गया राज से पर्दा! क्यों IPL ऑक्शन 2008 में Dhoni को खरीद नहीं पाई थी आरसीबी? ये था पूरा मामला

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 05:50 PM (IST)

    आईपीएल 2024 के लिए 19 दिसंबर को ऑक्शन दुबई में होने जा रहे हैं। इससे पहले सभी के मन में एक सवाल होगा कि अगर धोनी आरसीबी में खेले और विराट कोहली उनकी क ...और पढ़ें

    धोनी आपीएल में आरसीबी के लिए क्यों नहीं खेलते।
    धोनी आपीएल में आरसीबी के लिए क्यों नहीं खेलते।

    HighLights

    1. आईपीएल 2024 के लिए 19 दिसंबर को ऑक्शन दुबई में होने जा रहे हैं
    2. सभी टीमों ने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की सूची बीसीसीआई को सौंप दी है
    3. ऐसे में सबके मन में एक सवाल होगा कि धोनी आरसीबी के लिए क्यों नहीं खेलते

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Dhoni not playing for RCB: आईपीएल 2024 के लिए 19 दिसंबर को ऑक्शन दुबई में होने जा रहे हैं। इससे पहले सभी के मन में एक सवाल होगा कि अगर धोनी आरसीबी में खेले और विराट कोहली उनकी कप्तानी में खेले, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा हो नहीं सकता है।

    2008 में आरसीबी ने गंवाया मौका-

    दरअसल 2008 में सभी टीमों के पास मौका था कि वह धोनी के लिए बोली लगा सके। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 करोड़ में धोनी को अपनी टीम में शामिल किया था। ऐसे में धोनी ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी के बने थे।

    मुंबई और चेन्नई में थी कड़ी टक्कर-

    हालांकि मुंबई इंडियंस (एमआई) और आरसीबी भी धोनी को अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे। मुंबई और चेन्नई के बीच धोनी के लिए कड़ी टक्कर भी रही, लेकिन आरसीबी धोनी के लिए ज्यादा बोली नहीं लगी सकी थी।2008 की ऑक्शन को याद करते हुए पूर्व आईपीएल ऑक्शनर रिचर्ड मैडली ने एक बार खुलासा किया था। 

    ये भी पढ़ें:- Team India के इस World Cup स्टार की एक झलक पाने को बेताब है फैंस, सोशल मीडिया पर वायरल प्लेयर के घर का वीडियो

    ज्यादा बोली नहीं लगा सकी आरसीबी-

    मैडली ने बताया कि आरसीबी धोनी को खरीदना चाहती थी, लेकिन वह उनके लिए ज्यादा बोली नहीं लगा सकी थे। अगर आरसीबी धोनी के लिए ज्यादा बोली लगाती तो भी उन्हें विवाद का सामना करना पड़ता का सामना करना पड़ता।

    खबरें और भी

    इस कारण नहीं खरीद सकी आरसीबी-

    नियमों के अनुसार आइकन खिलाड़ी एक टीम द्वारा सबसे अधिक पैसों में खरीदे जाने वाले खिलाड़ी की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा रकम में खरीदे जाने का हकदार था।  ऐसे में इस नियम के चलते नहीं मुंबई और आरसीबी धोनी को खरीद सकी। सीएसके के पास कोई आइकन खिलाड़ी नहीं था, जिसके कारण उन्होंने धोनी को खरीदा। ऐसे में धोनी आज तक सीएसके के साथ खेल रहे हैं।

    ये भी पढ़ें:- 'RCB के इस स्टार से करवाए ओपनिंग...', पूर्व कंगारू कप्तान ने David Warner के संन्यास पर टीम मैनेजमेंट को दी अहम सलाह