Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SLC XI: रवींद्र जडेजा ने की कुलदीप यादव की नकल, हंसते-हंसते कोच गौतम गंभीर का हुआ बुरा हाल- Video

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 02:25 PM (IST)

    भारतीय टीम के अभ्यास मैच के दौरान रवींद्र जडेजा ने ड्रेसिंग रूम में कुलदीप यादव के गेंदबाजी एक्शन की नकल की, जिससे कोच गौतम गंभीर हंसते-हंसते लोटपोट ह ...और पढ़ें

    रवींद्र जडेजा ने की कुलदीप यादव की नकल

    रवींद्र जडेजा ने की कुलदीप यादव की नकल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के साथ तीन दिन का अभ्यास मैच खेल रही है। इस मैच से टीम इंडिया अपनी तैयारियों को परख रही है और लय हासिल कर रही है। मैच के बीच में रवींद्र जडेजा ने कुछ ऐसा कर दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जडेजा ड्रेसिंग रूम में कुलदीप यादव की नकल करते हुए नजर आए।

    जडेजा और कुलदीप दोनों ही भारत की टेस्ट टीम के अहम सदस्य हैं। कुलदीप ने जहां अभ्यास मैच की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की तो वहीं जडेजा ने अपने बल्ले और गेंद दोनों से अहम रोल निभाया।

    गंभीर का हुआ बुरा हाल

    मैच के दूसरे दिन शनिवार को जब टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही थी तब ड्रेसिंग रूम में जडेजा कोच गंभीर के साथ थे। तभी उन्होंन कुलदीप की मिमक्री शुरू कर दी। वह हंसते हुए कुलदीप के गेंदबाजी एक्शन का मजाक उड़ा रहे थे। जडेजा ने हूबहू कुलदीप के गेंदबाजी एक्शन को कॉपी किया। इस दौरान वह पास में बैठे कोच गंभीर से कुछ कहते हुए नजर आ रहे थे।

    जडेजा ने जैसे ही कुलदीप का एक्शन पूरा किया और गंभीर से कुछ कहा वैसे ही कोच जोर-जोर से हंसने लगे। जडेजा इस दौरान पैड पहने हुए थे। इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

     

    जडेजा ने जमाया अर्धशतक

    जडेजा ने श्रीलंका की पहली पारी में दो विकेट अपने नाम किए। वहीं कुलदीप ने भी दो विकेट लिए। जब बैटिंग की बारी आई तो जडेजा ने विकेट पर पैर जमाने की ताकत दिखाई और अर्धशतक ठोका। उन्होंने 117 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 63 रन बनाए। इसके बाद वह रिटायर हो गए। कुलदीप यादव भी बैटिंग करने आए लेकिन 15 गेंदों पर एक रन बनाने के बाद रिटायर हो गए।

    यह भी पढ़ें- IND vs SLC XI: सही समय पर देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, कर दी टीम की टेंशन खत्म

    यह भी पढ़ें- Shubman Gill को अभ्‍यास सत्र के दौरान लगी चोट, भारतीय टीम की बढ़ी टेंशन

     

    खबरें और भी