विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: 'भूल गए क्या भाई तो असली फायर है'? Ravindra Jadeja के धांसू कमबैक पर फैंस ने शेयर किए मजेदार मीम्स

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Updated: Thu, 09 Feb 2023 11:20 PM (IST)

नागपुर टेस्ट में टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 5 विकेट चटकाकर शानदार वापसी की। उन्होंने अपने कमबैक प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया। बता दें कि जडेजा की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। फैंस कई मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं।

IND vs AUS, Ravindra Jadeja Comeback Memes Viral
IND vs AUS, Ravindra Jadeja Comeback Memes Viral

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Ravindra Jadeja Comeback Memes Viral। नागपुर टेस्ट में टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 5 विकेट चटकाकर शानदार वापसी की। उन्होंने अपने कमबैक प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया। बता दें कि जडेजा की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। फैंस कई मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं। कोई उन्हें अल्लू अर्जुन के पुष्पा अवतार में दिखा रहा है, तो कोई उन्हें किंग इज बैक कह रहा है।

Ravindra Jadeja की शानदार वापसी पर फैंस ने शेयर किए मजेदार मीम्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर फैंस रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को लेकर एक से बढ़कर एक ट्वीट शेयर कर रहे है। मैच के लिए उतरते ही जडेजा ने अपने नए पोनी लुक से फैंस का दिल जीत लिया। बता दें कि फैंस को उनका हेयरस्टाइल काफी पसंद आया। वहीं, मैच में शानदार वापसी करते हुए उन्होंने 5 विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन के बाद हर जगह उनकी तारीफ हो रही है।

IND vs AUS: Ravindra Jadeja ने पहले दिन के खेल में चटकाए 5 विकेट

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने ऑस्ट्रेलिया टीम की पारी के दूसरे सेशन के बाद गेंद से कहर बरपाते हुए एक ओवर में दो विकेट झटके। बाएं हाथ के स्पिनर ने पारी के 36वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमश: मार्नस लाबुशेन और मैट रेनशॉ को अपना शिकार बनाया।

इसके बाद रवींद्र जडेजा ने स्‍टीव स्मिथ को क्‍लीन बोल्‍ड किया और भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इस दौरान स्मिथ ने 107 गेंदों में सात चौके की मदद से 37 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के डेब्यूटेंड टॉड मर्फी बिना खाता खोले ही जडेजा का शिकार बने। इसके साथ ही पीटर हैंड्सकॉम्ब को भी जड्डू ने आउट किया। इस दौरान 84 गेंद पर 31 बनाकर आउट हुए।

यह भी पढ़े:

IND vs AUS: क्या पहले टेस्ट में सिराज-जडेजा ने की बॉल टेंपरिंग? ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने लगाए गंभीर आरोप

यह भी पढ़े:

IND vs AUS: Virat Kohli ने छोड़ा स्टीव स्मिथ का कैच, तो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने जमकर लगाई क्लास