MI vs CSK: रवि शास्त्री से टॉस के समय हो गई बड़ी चूक, Hardik Pandya ने शर्मसार होने से बचाया - Video
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच का टॉस कराने के दौरान रवि शास्त्री से बड़ी चूक हुई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शास् ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने रवि शास्त्री को बचाया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल 2026 का 33वां मैच खेला जा रहा है, जिसमें टॉस के समय एक मजेदार घटना हुई। वैसे, यूं कहिए कि रवि शास्त्री शर्मसार होने से बच गए।
दरअसल, रवि शास्त्री ने इस मुकाबले में टॉस होस्ट की भूमिका निभाई। शास्त्री टॉस के दौरान मौजूद दोनों टीमों के कप्तानों और अन्य हस्तियों का परिचय करा रहे थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का परिचय कराया और फिर अचानक अटक गए। असल में शास्त्री चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का नाम ले नहीं पा रहे थे।
शास्त्री के हाव-भाव से लगा कि वो गायकवाड़ का नाम भूल गए हैं। सोशल मीडिया के जमाने में एक चूक भारी पड़ जाती है और रवि शास्त्री तो ट्रोल होने की दहलीज पर ही खड़े थे। तभी हार्दिक पांड्या ने संकटमोचक की भूमिका निभाई और शास्त्री को गायकवाड़ का नाम याद दिलाया। तब जाकर शास्त्री ने रुतुराज गायकवाड़ का परिचय दिया। शास्त्री की चूक वीडियो में साफ नजर आएगी।
🚨Toss update from Mumbai🚨@mipaltan won the toss and elected to bowl first against @ChennaiIPL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
Updates ▶️ https://t.co/gGt34dqUoq#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK pic.twitter.com/nDH0Nw23eD
मुंबई बना टॉस का बॉस
बता दें कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि वो भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। सीएसके ने मैथ्यू शॉर्ट की जगह प्रशांत वीर को प्लेइंग 11 में जगह दी।
एल क्लासिको में पहली बार
याद दिला दें कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच प्रतिद्वंद्विता सबसे रोमांचक मानी जाती है। इसे क्रिकेट में फुटबॉल की तर्ज पर एल क्लासिको का दर्जा हासिल है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच मुकाबला रोहित शर्मा और एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में खेला जा रहा है।
खबरें और भी
टेबल का हाल
वैसे, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा है। दोनों टीमों ने इस मुकाबले से पहले 6 मैचों में केवल दो जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर काबिज है। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आठवें नंबर पर जमी हुई है।