विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranji Trophy: सारांश जैन के 'सत्ते' ने हिला दिया बिहार, 99 रनों पर ढेर हो गई टीम; 9 बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं पहुंचे

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:20 PM (IST)

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन ने रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ शानदार प्रर्दशन किया है।

सारांश जैन ने दिखाया दम

सारांश जैन ने दिखाया दम 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर सारांश जैन ने रणजी ट्रॉफी में कमाल कर दिया है। उन्होंने अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को ऐसा फंसाया कि वह नाचते रहे। मध्य प्रदेश के लिए खेल रहे सारांश ने यह काम रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड में बिहार के खिलाफ किया है।

सारांश की फिरकी में बिहार की टीम ऐसी फंसी की सिर्फ 99 रनों पर ढेर हो गई। सारांश ने सात विकेट अपने नाम किए। उन्होंने कुल 13 ओवर फेंके और 40 रन देकर सात विकेट झटके। आवेश खान के हिस्से दो विकेट आए। कुमार कार्तिकेय एक विकेट लेने में सफल रहे।

मध्य क्रम और निचले क्रम को किया ढेर

सारांश ने बिहार के मध्य क्रम और निचले क्रम को ढेर कर दिया। उनकी फिरकी में बिहार के बल्लेबाज ऐसे उलझे की दहाई के अंक में भी नहीं पहुंच सके। उन्होंने जिन सात बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया उनमें से सिर्फ एक ही दहाई के अंक में पहुंच सका। बिहार टीम के पूरे स्कोरकार्ड को देखा जाए तो सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई के अंक में पहुंच सके। टीम के लिए सबसे ज्यादा 42 रन मंगल महरूर ने बनाए। सूरज कश्यप ने 15 रनों का योगदान दिया।

होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में सारांश के विकेट लेने का सिलसिला 11वें ओवर की दूसरी गेंद से शुरू हुआ। यहां उन्होंने साकिबुल गानी को बोल्ड किया। यहां से सारांश लगातर विकेट लेते रहे। हालांकि, आखिरी विकेट उन्होंने नहीं लिया। यह विकेट लिया कार्तिकेय ने जिन्होंने मंगल को पवेलियन की राह दिखाई।

डेब्यू रहा थी फीका

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में उनको डेब्यू का मौका मिला था। सारांश ने कुल तीन विकेट अपने नाम किए थे। पहली पारी में उन्होंने दो और दूसरी पारी में एक विकेट लिया था। उन्हें बैटिंग का भी मौका मिला था, लेकिन सिर्फ छह रन बनाकर वह आउट हो गए थे।

यह भी पढ़ें- बिहार क्रिकेट का एलीट ग्रुप में टिकना मुश्किल? रणजी से महिला क्रिकेट तक हार का सिलसिला

यह भी पढ़ें- युवा टीम और अनुभवी कोच के फॉर्मूले ने मचाया गदर, उत्तर प्रदेश का क्या 20 सालों का सूखा होगा खत्म