विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झूम उठेगा रांची जब उनका 'राजकुमार' वहां खेलेगा पहला टी20

By Edited By:
Published: Mon, 16 Sep 2013 12:48 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2013 10:43 PM (IST)

रांची बेशक अब तक सिर्फ देश का एक छोटा सा शहर मात्र था लेकिन पिछले एक दशक में एक क्रिकेटर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रांची बेशक अब तक सिर्फ देश का एक छोटा सा शहर मात्र था लेकिन पिछले एक दशक में एक क्रिकेटर ने अपने दम पर इस शहर को एक अलग पहचान दे डाली। आज रांची दुनिया भर में ज्यादातर लोगों के बीच टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नाम से जोड़कर लोकप्रिय है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रांची के इस राजकुमार के अद्भुत कारनामे ही थे जिसके दम पर आज उसे तोहफे में एक विश्व स्तरीय स्टेडियम मिला है और वनडे के बाद अब यह स्टेडियम तैयार है अपने टी20 आगाज के लिए, जहां चैंपिंयंस लीग टी20 के जरिए एक बार फिर उनका लाडला कप्तान धूम मचाने उतरेगा।

पढ़ें: क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

22 सितंबर वह तारीख होगी जब पूरा रांची क्रिकेटमय होगा, एक बार फिर रांची का हर क्रिकेट दीवाना जेएससीए स्टेडियम के इर्द-गिर्द नजर आएगा, कुछ किस्मत वाले स्टेडियम के अंदर होंगे तो कुछ बाहर से अंदर पहुंचने की कोशिश में जुटे होंगे और यह निश्चित है कि जो स्टेडियम नहीं पहुंच सकेंगे वे अपने घर पर टीवी पर चिपके रहेंगे..और यह दीवानगी हो भी क्यों ना, आखिर उनका 'राजकुमार' उर्फ भारतीय क्रिकेट के सरताज महेंद्र सिंह धौनी पहली बार अपने घर में टी20 मैच जो खेलने उतरेंगे। इस डे-नाइट मैच में धौनी की अगुआई में उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स, दक्षिण अफ्रीकी टीम टाइटंस से लोहा लेने उतरेगी। जाहिर है कि यहां पर जीत की असल दावेदार चेन्नई की टीम ही होगी लेकिन शायद घरेलू फैंस की नजरें चेन्नई की टीम से ज्यादा उसके कप्तान पर रहने वाली हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर