विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहित शर्मा के लिए RCB को देने होंगे कितने रुपये? अश्विन का जवाब सुन फ्रेंचाइजी का दिमाग हो जाएगा चकर घिन्नी

Updated: Tue, 15 Oct 2024 08:41 AM (IST)

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। पिछले साल मुंबई ने रोहित ...और पढ़ें

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार जीता आईपीएल
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार जीता आईपीएल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इस साल आईपीएल की मेगा नीलामी होनी है। इस नीलामी में कई बड़े दिग्गज उतर सकते हैं। मुंबई इंडियंस ने पिछले साल रोहित शर्मा को हटा हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया था जिसे देखते हुए इस बार माना जा रहा है कि रोहित मेगा नीलामी में जा सकते हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि अगर रोहित नीलामी में आते हैं तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) उनके लिए दांव खेल सकती है।

क्या आरसीबी रोहित शर्मा को खरीद पाएगी? इस पर भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि ये फ्रेंचाइजी के लिए सही विकल्प नहीं होगा क्योंकि रोहित काफी महंगे बिकेंगे और फ्रेंचाइजी के पास ज्यादा रकम हो इस बात की संभावना कम है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले राहुल द्रविड़ की टीम इंडिया में हुई स्पेशल एंट्री, रोहित-विराट को दिया 'ज्ञान'

20 करोड़ चाहिए

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर रोहित को फ्रेंचाइजी खरीदने जाती है तो फिर उसके लिए 20 करोड़ रुपये मान के चलिए। उन्होंने कहा, "अगर रोहित शर्मा के लिए आप जा रहे हैं तो 20 करोड़ रखना पड़ेगा। 20 करोड़ उधर गायब हो गया।"

फ्रेंचाइजी के पास विराट कोहली जैसा प्लेयर जिसे वो रिटेन करेगी ही करेगी। विराट को रिटने के लिए के लिए टीम को ज्यादा से ज्यादा 18 करोड़ देने होंगे। वहीं रोहित अगर नीलामी में आते हैं तो उनके लिए भी बाकी टीमों से लड़ाई लड़नी पड़ेगी और ऐसे में रोहित की कीमत आसाम छुएगी। ये रकम 20 करोड़ से ज्यादा हो सकती है।

मुंबई को बनाया चैंपियन

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा 2011 से मुंबई इंडियंस में हैं। उन्होंने साल 2013 से टीम की कप्तानी की थी और पहले ही साल खिताब दिलाया था। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। पिछले साल टीम ने पांड्या को कप्तान बनाया था तो रोहित इससे नाखुश थे। टीम में पांड्या और रोहित के बीच मनमुटाव की खबरें भी थीं। हालांकि, आईपीएल के बाद हुए वर्ल्ड कप में दोनों ने सभी चीजें भूला देश को खिताब दिलाने में अहम रोल निभाया था।

यह भी पढ़ें- 'पागल हो गया है क्या' रोहित शर्मा प्रैक्टिस पर पहुंचते ही किस पर झल्ला गए? देखें Video