Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'तकिया-कंबल लाकर यहीं सो जाऊं', ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग का उड़ाया मजाक

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 10:17 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्टन टर्नर ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का मजाक उड़ाया है। क्वेटा ग्लेडिएटर्स के कप्तान टर्नर ने लगातार एक ही स्टेडियम में खेलने ...और पढ़ें

    क्वेटा ग्लेडिएटर्स

    क्वेटा ग्लेडिएटर्स

    HighLights

    1. एश्टन टर्नर ने पीएसएल का उड़ाया मजाक

    2. लगातार एक ही स्टेडियम में खेलने पर की टिप्पणी

    3. पीएसएल में कई विवाद, दर्शक भी नहीं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) खेली जा रही है। इसके शुरू होने के बाद से लगातार कई विवाद सामने आ चुके हैं। अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने लीग का मजाक उड़ाया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लीग को सिर्फ दो स्टेडियम लाहौर और कराची में करा रहा है। इसके अलावा दर्शकों को भी इसमें आने की इजाजत नहीं है। इसके अलावा मैच के दौरान भी कई विवाद सामने आए हैं।

    पीएसएल में पहले गेंद गुलाबी हुई और फिर सबसे चर्चित विवाद बॉल टेम्परिंग का मामला सामने आया। फखर जमान को इसके आरोप में दो मैचों से बैन कर दिया गया। अब क्वेटा ग्लेडिएटर्स के कप्तान एश्टन टर्नर ने पीएसएल का मजाक उड़ाया है। उन्होंने एक ही स्टेडियम में मैच खेलने की वजह से ऐसा बयान दिया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

    एश्टन टर्नर ने उड़ाया PSL का मजाक

    रविवार को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए टर्नर ने मजाकिया अंदाज में बयान दिया। उन्होंने कहा, "यहां पर लगातार दो मैच खेलने के बाद मुझे लगता है कि कहीं से तकिया और कंबल लेकर आऊं और यहीं पर सो जाऊं। हालांकि, समय बहुत कम बचा है।" उन्होंने ये बयान लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लगातार दो मैच खेलने के बाद दिया है।

    मुल्तान सुल्तांस ने जीता मुकाबला

    क्वेटा ग्लेडिएटर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेले गए मुकाबले में मुल्तान ने 6 विकेट से जीत हासिल की। मैच में क्वेटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे। उनके लिए कप्तान सऊद शकील ने सबसे अधिक 41 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली थी। तो वहीं बेवन जैकब्स ने भी नाबाद 49 रनों की पारी खेली और टीम को 166 के स्कोर तक पहुंचाया।

    खबरें और भी

    167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुल्तांस ने इसे 17.3 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल किए। मुल्तान के लिए स्टीव स्मिथ ने 35 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। उनके अलावा साहिबजादा फरहान ने भी 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। शान मसूद ने भी नाबाद 46 रनों की पारी खेली।

    यह भी पढ़ें- 'IPL ने मेरा करियर बर्बाद किया', केविन पीटरसन ने अपने दावे से मचाई सनसनी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: एक बार फिर उठी इंपैक्ट प्लेयर नियम के खिलाफ आवाज, अब इस विदेशी खिलाड़ी ने खोला मोर्चा