विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: जब धोनी के लंबे बालों के दीवाने हो गए थे Pervez Musharraf, मैच के बाद दी थी ये अजीबो-गरीब सलाह

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Updated: Sun, 05 Feb 2023 04:06 PM (IST)

Pervez Musharraf Dies Was Fan of MS Dhoni Hairstyle पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) का 79 साल की उम्र में 5 फरवरी को निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे मुशर्रफ ने दुबई में अपनी अंतिम सांसे ली।

Pervez Musharraf Dies, Fan Of MS Dhoni Hairstyle
Pervez Musharraf Dies, Fan Of MS Dhoni Hairstyle

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Pervez Musharraf Dies, Fan of MS Dhoni Hairstyle। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का 5 फरवरी को दुबई में निधन हो गया। वह क्रिकेट के बहुत बड़े दीवाने थे। इसके अलावा जब उन्होंने धोनी को देखा था तो वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर की जुल्फों के कायल हो गए थे। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की तुफानी पारी देखकर कहा था कि उनके ऊपर लंबे बाल अच्छे लगते हैं और वो इन्हें कभी नहीं कटाएं।  

मुशर्रफ साल 2001 से 2008 के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति के पद पर थे। सेना और राजनीति के अलावा मुशर्रफ को क्रिकेट से काफी लगाव था। इतना ही नहीं, बल्कि परवेज पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लुक्स को काफी पसंद करते थे। उन्हीं के शासन काल में भारत ने दो बार पाकिस्तान का दौरा किया था।

पूर्व पाक राष्ट्रपति Pervez Musharraf का हुआ निधन

दरअसल, मुशर्रफ को क्रिकेट देखने का काफी शौक था। उन्हें कई मौकों पर स्टेडियम में मैच देखते हुए देखा गया था। साल 2004 में जब भारत ने पाकिस्तान का दौरा किया था। उस वक्त परवेज मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। साल 2005-06 में भी भारतीय टीम पाकिस्तान गई थी, तो उस बार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी टीम का हिस्सा थे। धोनी पहली बार पाकिस्तान में मैच खेलने गए थे। धोनी ने अपने हेलीकॉप्टर शॉट से सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था, लेकिन धोनी के लुक्स ने परवेज का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

पाकिस्तान दौरे पर गए महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से पाकिस्तानी गेंदबाजों की खूब पिटाई की थी। एक मैच में धोनी को जब अवॉर्ड दिया जा रहा था तो मुशर्रफ भी मौजूद थे। उस वक्त परवेज मुशर्रफ ने धोनी को एक खास सलाह दी थी। उन्होंने भारतीय टीम को जीत की बधाई देने के साथ ही कहा, "मैंने एक प्लेकार्ड देखा जिस पर लिखा था ''धोनी बाल कटवा लो''। अगर आप मेरी राय मान ले तो मेरी राय यह है ''आप बाल मत कटवाएं, आप पर यह काफी अच्छा लगता है''

यह भी पढ़े:

बचपन में पुलिस से डरने वाले Naseem Shah को बनाया मानद DSP, नियुक्त किए गए बलूचिस्तान के सद्भावना दूत

यह भी पढ़े:

BGT Trophy : भारत की बहुत पहले से क्लोज-इन कैचिंग की रही है समस्या, कोच राहुल द्रविड़ ने किया खुलासा