विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'किसी ने पूरा सिस्टम बर्बाद कर दिया', हार के बाद सरफराज को हटाने पर PCB पर भड़का पाकिस्तानी खिलाड़ी

Published: Wed, 02 Sep 2026 05:01 PM (IST)

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम में बड़े बदलाव किए।

पाकिस्‍तान टीम

पाकिस्‍तान टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम में बड़े बदलाव किए। इसके बाद पाकिस्तान के लेग-स्पिनर ओसामा मीर ने PCB और टीम मैनेजमेंट पर इशारों-इशारों में निशाना साधा है। हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में हार के बाद पाकिस्तान पहले ही तीन मैचों की सीरीज गंवा चुका है।

टेस्‍ट सीरीज में हार के बाद PCB ने सात खिलाड़ियों को वापस बुला लिया है। बर्मिंघम में 9 सितंबर से शुरू होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को बदल दिया है। मीर को ये बदलाव पसंद नहीं आए और उन्होंने बिना किसी का नाम लिए X पर एक कड़ा संदेश पोस्ट किया।

उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा, "हैरानी की बात है कि कैसे किसी ने पूरे सिस्टम को बर्बाद कर दिया और किसी को पता भी नहीं चला। अब पछताए क्या, जब चिड़िया चुग गईं खेत।" हालांकि मीर ने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी पोस्ट को PCB अधिकारियों और टीम मैनेजमेंट की आलोचना के तौर पर देखा गया। PCB ने सात खिलाड़ियों को वापस बुलाया और कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया।

WhatsApp Image 2026-09-02 at 16.59.26

PCB ने हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को वापस घर भेज दिया है। अब व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एशले नोफके आखिरी टेस्ट के लिए टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

टूर से सात खिलाड़ियों को वापस भी बुलाया गया है। इनमें विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान, चोटिल ओपनर इमाम-उल-हक, पहले टेस्ट के कप्तान सलमान अली आगा, स्पिनर अली उस्मान और तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद शामिल हैं।

ऑलराउंडर आमिर जमाल और बैटर अवैस जफर भी इंग्लैंड में बिना कोई मैच खेले वापस आ गए हैं। खराब अवे रिकॉर्ड के बाद सरफराज का कार्यकाल खत्म हो गया। सरफराज अहमद का हेड कोच के तौर पर तीन महीने का कार्यकाल रहा। इस दौरान पाकिस्‍तान ने 6 अवे टेस्‍ट खेले और उन्‍हें 5 में हार मिली। इनमें 2 बांग्‍लादेश के खिलाफ, 1 वेस्‍टइंडीज और 2 इंग्‍लैंड के खिलाफ खेले गए।

मई में शान मसूद को टेस्ट कप्तान के पद से हटाने के बाद बाबर आजम का टेस्ट कप्तान के तौर पर दूसरा कार्यकाल भी पाकिस्तान के नतीजों को बेहतर बनाने में नाकाम रहा है। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज में सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराई थी। अब इंग्लैंड में दोनों टेस्ट मैच हार गया है। पाकिस्तान अपने पिछले 11 अवे टेस्ट मैचों में से 10 हार चुका है।

यह भी पढ़ें- ICC Rankings: टी20 में ईशान किशन का जलवा बरकरार, टेस्ट में ओली रॉबिन्सन की लंबी छलांग

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: एजबेस्टन टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, तेज बुखार की चपेट में कप्तान बाबर आजम