PBKS IPL 2026 Full Schedule: अय्यर की कप्तानी में ट्रॉफी उठाने उतरेगी पंजाब, गुजरात से होगा पहला मैच; देखें पूरा शेड्यूल
आईपीएल 2025 की उप-विजेता पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में ट्रॉफी जीतने उतरेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम अपना पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुल्लांपुर में खेलेगी। युवा प्रियांश आर्या से भी उम्मीदें हैं।

PBKS IPL 2026 Full Schedule
HighLights
पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य रखेगी
पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम खिताब पर नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PBKS IPL 2026 Full Schedule: आईपीएल 2025 की उप-विजेता रही पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में ट्रॉफी उठाने के लिए मैदान पर उतरेगी। आगामी सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है और पंजाब की टीम अपना पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। श्रेयस अय्यर ने पंजाब को 11 सालों बाद अपनी कप्तानी में फाइनल में पहुंचाया था, जहां उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
अब फ्रेंचाइजी नए सीजन में ट्रॉफी उठाने का दम लगाएगी। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस ने पिछले सीजन का कमाल का प्रदर्शन किया था। ऐसे में टीम को उम्मीद होगी कि वे अपनी उसी फॉर्म को इस सीजन में भी जारी रखें। अय्यर के अलावा युवा ओपनर प्रियांश आर्या से भी पीबीकेएस को काफी उम्मीद होगी कि वे शानदार प्रदर्शन कर टीम को इस बार ट्रॉफी दिलाएं। पंजाब की टीम के 4 मैचों के शेड्यूल सामने आए हैं। आइए देखते हैं कि अय्यर की कप्तानी वाली टीम कब और किसके खिलाफ मुकाबला खेलेगी?
पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला
गत उप-विजेता पंजाब किंग्स की टीम अपना पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। पंजाब का पहला मुकाबला अपने होम ग्राउंड पर होगा। ये मैच 31 मार्च को शाम 7:30 बजे से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं फ्रेंचाइजी अपने कोई दो होम मैच हिमाचल के धर्मशाला में खेलेगी। हालांकि, अभी इसका शेड्यूल सामने नहीं आया है।
पंजाब किंग्स का शेड्यूल
- 31 मार्च - पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - न्यू चंडीगढ़ - शाम 7:30 बजे
- 3 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स - चेन्नई - शाम 7:30 बजे
- 6 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स - कोलकाता - शाम 7:30 बजे
- 11 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - न्यू चंडीगढ़ - दोपहर 3:30 बजे
- 16 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स - मुंबई - शाम 7:30 बजे
- 19 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - न्यू चंडीगढ़ - शाम 7:30 बजे
- 25 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - दिल्ली - दोपहर 3:30 बजे
- 28 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - न्यू चंडीगढ़ - शाम 7:30 बजे
- 3 मई - गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स - अहमदाबाद - शाम 7:30 बजे
- 6 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स - हैदराबाद - शाम 7:30 बजे
- 11 मई - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - धर्मशाला - शाम 7:30 बजे
- 14 मई - पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - धर्मशाला - शाम 7:30 बजे
- 17 मई - पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - धर्मशाला - दोपहर 3:30 बजे
- 23 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स - लखनऊ - शाम 7:30 बजे
IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, शशांक सिंह, मुशीर खान, नेहल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, हरनूर पन्नू, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, पायल अविनाश, बेन द्वारशुइस, कूपर कोनोली, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

