विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PCB का चौंकाने वाला फैसला, लगातार हार के बाद भी वहाब रियाज पर मेहरबान; आलिया रियाज की हुई सरप्राइज एंट्री

Updated: Sun, 16 Aug 2026 04:59 PM (IST)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने UAE में होने वाले एशिया कप और जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए महिला नेशनल टीम के कोच वहाब रियाज और कोचिंग स्टाफ को रिटेन किया है।

वहाब रियाज और आलिया रियाज

वहाब रियाज और आलिया रियाज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने UAE में होने वाले एशिया कप और जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए महिला नेशनल टीम के कोच वहाब रियाज और कोचिंग स्टाफ को रिटेन किया है।

विश्‍व कप में 1 मैच जीता

वहाब कोच और मेंटर के तौर पर काम करते रहेंगे। वहीं इमरान फरहत, अब्दुर रहमान और उमैद आसिफ भी अपनी-अपनी भूमिकाओं में बने रहेंगे। इस कोचिंग ग्रुप की देखरेख में पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में एक मैच जीता था। इसके बाद श्रीलंका में ODI और T20I दोनों सीरीज हारी।

आलिया रियाज की वापसी

सेलेक्टरों ने एशियन गेम्स के लिए सीनियर बल्लेबाज आलिया रियाज को भी टीम में वापस बुलाया है। T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद आलिया को श्रीलंका दौरे के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था। उसके बाद भी अपने प्रदर्शन से कोई मजबूत दावा पेश न कर पाने के बावजूद उन्हें वापस लाया गया है।

वहीं, सिदरा अमीन और सदाफ शम्स को एक बार फिर दोनों टूर्नामेंट के लिए नजरअंदाज कर दिया गया है। चयनकर्ता इन दोनों बल्लेबाजों को मुख्य रूप से वनडे खिलाड़ी ही मानते हैं। सिदरा ने श्रीलंका में वनडे सीरीज में शतक जरूर लगाया था, लेकिन पाकिस्तान वह सीरीज हार गया था।

सना करेंगी कप्‍तानी

रेगुलर कप्तान फातिमा सना दोनों टूर्नामेंट में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगी। इससे पहले वह 'द हंड्रेड' में अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण श्रीलंका में T20I सीरीज नहीं खेल पाई थीं। महिला एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
पाकिस्तान को भारत, थाईलैंड और हांगकांग-चीन के साथ ग्रुप A में रखा गया है। ग्रुप B में बांग्लादेश, इंडोनेशिया, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

2 बार जीता गोल्‍ड

इसके बाद पाकिस्तान का फोकस जापान में होने वाले एशियाई खेलों पर होगा। पाकिस्तान ने 2010 और 2014 के एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन 2022 के संस्करण में वे चौथे स्थान पर रहे थे।

पाकिस्तान महिला एशिया कप टीम

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नाजिहा अल्वी, नशरा सुंधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर।
रिजर्व: तस्मिया रुबाब, हुम्ना बिलाल, महम अनीस, सदफ शमास।

सपोर्ट स्‍टाफ

वहाब रियाज (कोच/संरक्षक), आयशा अशर (टीम मैनेजर), अब्दुर रहमान (स्पिन गेंदबाजी कोच), उम्मेद आसिफ (तेज गेंदबाजी कोच), अब्दुल मजीद (फील्डिंग कोच), इमरान फरहत (बल्लेबाजी कोच), वलीद अहमद (प्रदर्शन विश्लेषक), मोईन (शक्ति और कंडीशनिंग कोच), दुर समंद (फिजियोथेरेपिस्ट)।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर मंडराया दो साल के बैन का खतरा, विवादित लीग में खेलने को लेकर टूटी आफत; PCB हुआ सख्त

यह भी पढ़ें- पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर गिरेगी गाज! अनधिकृत लीग में खेलने पर PCB सख्त, PSL और कोचिंग से 2 साल के लिए होंगे बाहर