विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Padma Awards: रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री, विजय अमृतराज को पद्म भूषण; देखें पूरी लिस्‍ट

Updated: Sun, 25 Jan 2026 07:03 PM (IST)

पद्म पुरस्कारों की घोषणा रविवार, 25 जनवरी को की गई। भारत के टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। जबकि भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारतीय मेंस टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

रोहित-हरमनप्रीत को सम्‍मान।

रोहित-हरमनप्रीत को सम्‍मान।

HighLights

  1. रोहित शर्मा की कप्‍तानी में जीती 2 ट्रॉफी

  2. हरमनप्रीत की कप्‍तानी में जीता विश्‍व कप

  3. पद्म भूषण तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पद्म पुरस्कारों की घोषणा रविवार, 25 जनवरी को की गई। भारत के टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। जबकि भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारतीय मेंस टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

ये पुरस्‍कार भी मिल चुके

अमृतराज इस साल पद्म भूषण प्राप्त करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। पद्म भूषण भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। वहीं, पद्म श्री चौथे स्थान पर है। अमृतराज को इससे पहले 1983 में पद्म श्री और 1974 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रवीण कुमार को पद्म श्री

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर के अलावा टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार और भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया को भी पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बलदेव सिंह, भगवानदास रायकवार और के पजानिवेल को खेल जगत में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

हॉकी में दिया योगदान

बलदेव सिंह ने महिला हॉकी में क्रांति ला दी। अमृतराज ने करियर में दो बार विंबलडन और यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। हरमनप्रीत की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने पहली बार वनडे विश्‍व कप जीता। रोहित ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उनकी कप्‍तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी की 2 ट्रॉफी जीतीं। पूर्व कुश्ती कोच व्लादिमीर मेस्तविरिशविली को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

पद्म पुरस्कार 2026: स्‍पोर्ट्सपर्सन

  • विजय अमृतराज: पद्म भूषण
  • बलदेव सिंह: पद्म श्री
  • भगवानदास रायकवार: पद्मश्री
  • हरमनप्रीत कौर भुल्लर: पद्मश्री
  • के पजानिवेल: पद्म श्री
  • प्रवीण कुमार: पद्म श्री
  • रोहित शर्मा: पद्म श्री
  • सविता पुनिया: पद्म श्री

5 को मिला पद्म विभूषण

केंद्र सरकार ने रविवार को 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री कैटेगरी में कुल 131 नागरिक सम्मान शामिल हैं। यह सम्‍मान सार्वजनिक जीवन, कला, सिनेमा, साहित्य, खेल और जनसेवा के क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों को दिए जाते हैं। इस साल के सम्मानों में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह नहीं इस भारतीय बल्‍लेबाज को फॉलो करते हैं अभिषेक शर्मा, चौंकाने वाला नाम लिया

यह भी पढ़ें- 'घर से टी20 विश्व कप देखना थोड़ा अजीब लगेगा', चैंपियन कप्‍तान रोहित शर्मा ने पहली बार बयां किया अपने दिल का हाल