विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बापू को ट्रिब्यूट: दक्षिण अफ्रीका में 2 अक्टूबर से शुरू हो सकता है वर्ल्ड कप 2027, ऐसा है ICC का प्लान

Updated: Sat, 15 Aug 2026 10:58 PM (IST)

अफ्रीका में होने वाला ODI वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर, 2027 यानी गांधी जयंती के दिन शुरू हो सकता है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा

विराट कोहली और रोहित शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अगले साल अफ्रीका में होने वाला ODI वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर, 2027 यानी गांधी जयंती के दिन शुरू हो सकता है। हर चार साल में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत की तारीख के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) शांति और अहिंसा के समर्थक नेता के जीवन को सम्मान देने के लिए उसी दिन टूर्नामेंट शुरू करने की योजना बना रही है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया इसके सह-मेजबान हैं।

बापू का गहरा नाता

ICC वर्ल्ड कप की शुरुआत महात्मा गांधी की जयंती के साथ करना चाहती है। बापू का दक्षिण अफ्रीका से भी गहरा नाता रहा है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के सूत्रधार राष्ट्रपिता गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में 21 साल बिताए थे।

प्‍लान में हुआ बदलाव

शुरुआत में ICC की योजना थी कि महीने के पहले हफ्ते 1 से 7 अक्टूबर तक वॉर्म-अप मैच कराने के बाद 8 अक्टूबर (शुक्रवार) को वर्ल्ड कप शुरू किया जाए। अब ऐसा लगता है कि प्‍लान में कुछ बदलाव हुए हैं। अब बदले हुए शेड्यूल के अनुसार, मुख्य चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से शुरू हो सकती है और उससे पहले वॉर्म-अप मैच कराए जा सकते हैं। फाइनल 21 नवंबर (रविवार) को ही होने की उम्मीद है। 14 टीमों वाला यह वर्ल्ड कप लगभग 50 दिनों तक चलेगा।

12 शहरों में होंगे मैच

हाल ही में जोहान्सबर्ग में एक शानदार समारोह में ICC ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 12 जगहों को होस्ट शहरों के तौर पर घोषित किया। दक्षिण अफ्रीका के आठ शहर, जिम्बाब्वे के तीन शहर और नामीबिया की राजधानी विंडहोक को वेन्यू के तौर पर चुना गया।

सभी वेन्‍यू जहां मुकाबले होंगे

  • वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग)
  • सेंचुरियन (त्शवाने)
  • न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केप टाउन)
  • किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)
  • सेंट जॉर्ज पार्क (गेबेरहा)
  • मंगांग ओवल (ब्लोमफोन्टेन)
  • बोलैंड पार्क (पार्ल)
  • बफ़ेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी)
  • हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे)
  • क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो)
  • मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स)
  • नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक)

फॉर्मेट में हुआ बदलाव

वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमें एक मिनी-लीग में खेलेंगी, जिसे 'सुपर सीरीज' कहा जाएगा। सुपर सीरीज की विजेता टीम बाकी 11 टीमों के साथ मिलकर 12 टीमों का ग्रुप बनाएगी, जिसे दो ग्रुप में बांटा जाएगा। टीमें अपने-अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इसके बाद सुपर सेवन स्टेज, सेमी-फाइनल और फाइनल होगा।

इन टीमों ने बनाई जगह

साउथ अफ्रीका (को-होस्ट), जिम्बाब्वे (को-होस्ट), भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। बाकी चार टीमों का फैसला अगले साल की शुरुआत में होने वाले क्वालिफायर से होगा। इसमें को-होस्ट नामीबिया, वेस्टइंडीज और आयरलैंड समेत 10 टीमें हिस्सा लेंगी।

यह भी पढ़ें- ODI WC 2027 के लिए वेस्टइंडीज को खेलना होगा क्वालिफायर, जानिए अब तक किन-किन टीमों ने जगह की पक्की

यह भी पढ़ें- वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए परफेक्ट है सुनील गावस्कर की टीम? आकाश चोपड़ा के एनालिसिस ने जीता फैंस का दिल