मुंबई इंडियंस छोड़कर नहीं जा रहे हार्दिक पांड्या! सीएसके से ट्रेड की चर्चा पर बड़ा सच आया सामने
भारत के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर चर्चा थी कि मुंबई इंडियंस उनको चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड कर सकता है। हालांकि, मुंबई की तरफ से इन बात ...और पढ़ें
-1785648041255_m.webp)
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में मुंबई इंडियंस की खराब हालत के बाद हार्दिक पांड्या निशाने पर थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि टीम में सब कुछ ठीक नहीं हैं और कई लोग पांड्या के खिलाफ खड़े हैं। इस बीच पांड्या के ट्रेड की खबरें भी आने लगीं और दावा किया जाने लगा कि चेन्नई सुपर किंग्स पांड्या को लेकर मुंबई इंडियंस से बात कर रही है। हालांकि, मुंबई की तरफ से इन बातों को सिरे से खारिज किया गया है।
स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई ने अभी तक पांड्या के ट्रेड को लेकर चेन्नई या किसी और फ्रेंचाइजी से बात नहीं की है। टीम इस समय बीते सीजन के रिव्यू में व्यस्त है और इसके बाद ही कुछ होगा।
हर पहेलू पर हैं नजरें
स्पोर्टस्टार ने मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फ्रेंचाइजी इस समय बीते सीजन का रिव्यू कर रही है और सभी पहेलू की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, "हमारा सीजन के बाद का रिव्यू इस समय चल रहा है। हम टीम के सभी पहेलूओं पर ध्यान दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के उलट हम खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर किसी भी फ्रेंचाइजी से संपर्क में नहीं हैं। ट्रेड तभी संभव है जब हमारा रिव्यू हो जाएगा। कई तरह के विकल्प और विचारों पर बात हो रही है जिसमें समय लगेगा, इसलिए अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।"
पांड्या को लेकर विवाद
पांड्या साल 2024 में मुंबई में वापस आए थे। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तानी सौंपी थी। तभी से ही मुंबई के अंदरखाने मनमुटाव की खबरें आने लगीं। बताया जाने लगा कि टीम दो हिस्सों में बंटी है। एक रोहित और एक पांड्या। टीम का प्रदर्शन भी लगातार गिरा है। 2020 के बाद से फ्रेंचाइजी ने अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है। ऐसे में फ्रेंचाइजी कुछ बदलाव कर सकती है।