जब 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद MS Dhoni रो पड़े, ड्रेसिंग रूम में माही ने कही दिल की बात
वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार के बाद एमएस धोनी काफी भावुक हो गए थे। उन्होंने उसी दिन ...और पढ़ें

एमएस धोनी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया ने लीग स्टेज में शानदार खेल दिखाया था। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का वो आखिरी मैच था लेकिन उस वक्त उन्होंने संन्यास का एलान नहीं किया था। धोनी ने एक साल बाद संन्यास की घोषणा की थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में धोनी से टीम इंडिया को उम्मीदें थीं। उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया था और शानदार बैटिंग कर रहे थे। हालांकि, वे रन आउट हो गए, जिससे भारतीय टीम का फाइनल खेलने का सपना टूट गया। इसके बाद धोनी ड्रेसिंग रूम में भावुक हो गए थे।
एमएस धोनी ने ड्रेसिंग रूम में क्या कहा था?
पूर्व भारतीय कप्तान ने संन्यास लेने के बाद खुलासा किया था। जब कोई टीम करीबी मैच हारती है, तो भावनाओं पर काबू रखना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने ये भी बताया था कि उस मैच में हार के बाद ही तय कर लिया था कि उनका ये भारत के लिए आखिरी मैच होने वाला है।
धोनी ने एक निजी कार्यक्रम में बात करते हुए कहा था, "जब आप करीबी मैच हारते हैं, तो भावनाओं पर काबू रखना मुश्किल होता है। मैं हर मैच के लिए अपना प्लान तैयार रखता हूं। मेरे लिए ये भारत के लिए खेला गया आखिरी मैच था। मैंने एक साल बाद एलान किया, लेकिन मैंने उसी दिन संन्यास ले लिया था।"
बता दें कि संजय बांगर ने खुलासा किया था कि मैच में हार के बाद धोनी सहित सभी खिलाड़ी बच्चों की तरह रो रहे थे। उन्होंने ऋषभ पंत का भी नाम लिया था। धोनी ने बताया था कि उन्हें ट्रेनर से कुछ गैजेट्स मिले थे और जब वे उन्हें वापस करने गए, तो उसने लेने से मना कर दिया था। मैं उनको कैसे बताता कि अब उसकी जरूरत नहीं थी। मैं बस उस समय संन्यास की घोषणा नहीं करना चाहता था।
धोनी ने 2020 में लिया था संन्यास
धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अपना आखिरी मैच भारत के लिए खेला। इसके एक साल तक उन्होंने कोई भी मुकाबला टीम इंडिया के लिए नहीं खेला। इसके बाद 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अचानक संन्यास की घोषणा कर दी थी।
