विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: MS Dhoni की सादगी ने फिर जीता फैंस का दिल, चंद्रयान-3 के लैंड होने पर कैप्टन कूल का रिएक्शन हुआ वायरल

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Updated: Thu, 24 Aug 2023 05:30 AM (IST)

भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के सतह पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लैंड करते ही इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 की लैंडिंग चांद के साउथ पोल पर हुई और ऐसा क ...और पढ़ें

चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंड होने के बाद MS Dhoni का वीडियो हुआ वायरल
चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंड होने के बाद MS Dhoni का वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MS Dhoni Celebrated Chandrayaan-3 Successful Landing 23 अगस्त का दिन भारत के हर नागरिक के लिए बेहद ही ऐतिहासिक रहा। भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के सतह पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लैंड करते ही इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 की लैंडिंग चांद के साउथ पोल पर हुई और ऐसा करने वाला भारत पहला देश भी बन गया।

इसकी खुशी पूरे देश में मनाई जा रही है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद खास अंदाज में वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे है।

चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंड होने के बाद MS Dhoni का वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, एमएस धोनी से पहले उनकी बेटी जीवा का वीडियो काफी वायरल हुआ, जिससे साक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। वीडियो में जीवा टीवी के सामने खड़ी होकर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंड होने की खुशी मना रही हैं। साक्षी ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, गर्व चंद्रयान-3।

इसके बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें वह चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंड होने के बाद सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। इस दौरान उनका चेहरा वीडियो में नहीं झलका, लेकिन उनकी सादगी देखकर एक बार फिर हर कोई इंप्रेस हो गया। वीडियो देखकर ये माना जा रहा है कि वह जिम में थे और वहीं से टीवी पर देखने के बाद वह अपने पैर पर एक हाथ से तालियां बजाते हुए सेलिब्रेट करते हुए नजर आए।

बता दें कि भारत ने आयरलैंड (IND vs IRE) के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीत ली। तीसरा टी-20 मैच डबलिन में भारी बारिश के चलते रद्द किया गया। इस मैच से पहले चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान पूरी भारतीय टीम टीवी के सामने खड़े होकर ताली बजाते हुए नजर आई थी। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो शेयर की थी।