विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni की सादगी पर दिल दे बैठेंगे आप, देखिए किस खास अंदाज में मनाया माही ने अपना 42वां जन्मदिन- VIDEO

By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
Updated: Sat, 08 Jul 2023 04:58 PM (IST)

MS Dhoni 42th Birthday Celebration टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में माही अपने 42वां जन्म ...और पढ़ें

MS Dhoni 42th Birthday Celebration- Pic Credit- Twitter
MS Dhoni 42th Birthday Celebration- Pic Credit- Twitter

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हर बार किसी ना किसी खास अंदाज से फैन्स का दिल जीत लेते हैं। माही कुछ ना कुछ ऐसा काम कर जाते हैं, जिसको देखकर उनके लिए मन में इज्जत और सम्मान दोनों बढ़ जाता है। शुक्रवार यानी 7 जुलाई को धोनी 42 साल के हो गए। सोशल मीडिया पर दुनिया के हर कोने से पूर्व भारतीय कप्तान को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिली। हालांकि, माही ने अपना 42वां बर्थडे बेहद सादगी के साथ मनाया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

माही ने कूछ यूं मनाया 42वां जन्मदिन

दरअसल, धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अपने पालतू कुत्तों के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक टेबल पर छोटा सा केक रखा हुआ है, जिसको माही अपने कुत्तों की मौजूदगी में काटते हुए दिख रहे हैं। केक को कट करने के बाद धोनी अपने डॉग्स को बारी-बार यह केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में माही अपने डॉग्स के साथ फन करने के साथ-साथ उनके संग बातचीत करते भी दिख रहे हैं। फैन्स को माही का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

सर्जरी से गुजरे हैं धोनी

बता दें कि एमएस धोनी आईपीएल 2023 के खत्म होने के बाद सर्जरी से गुजरे थे। दरअसल, माही इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में अपने बाएं पैर के घुटने के दर्द से काफी परेशान नजर आए थे। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाने के बाद धोनी सीधा मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी। माही इन दिनों आराम कर रहे हैं और इसके बाद वह अपना रिहैब पूरा करेंगे।

चेन्नई को बनाया पांचवीं बार चैंपियन

एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के खिताब को अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में सीएसके ने गुजरात टाइंटस को आखिरी गेंद पर मात देते हुए पांचवीं बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आखिरी दो गेंदों पर 10 रन कूटे थे। सीएसके के चैंपियन बनने के बाद धोनी भावुक भी नजर आए थे और उन्होंने जडेजा को गोद में उठाते हुए जोरदार जश्न मनाया था।