विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: फाइनल से पहले 'बज्र' बना Abhishek Sharma का बल्‍ला, मोहम्‍मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

Updated: Fri, 26 Sep 2025 09:11 PM (IST)

एशिया कप 2025 में सुपर-4 का आज आखिरी मैच खेला जा रहा है। दुबई में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हो रहा है। टॉस हारकर पहले बल् ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने लगाया एक और अर्धशतक। इमेज- पीटीआई
अभिषेक शर्मा ने लगाया एक और अर्धशतक। इमेज- पीटीआई

HighLights

  1. अभिषेक शर्मा ने लगाया अर्धशतक
  2. शर्मा ने खेली 61 रन की पारी
  3. रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में सुपर-4 का आज आखिरी मैच खेला जा रहा है। दुबई में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हो रहा है। पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी टीम इंडिया इसे प्रैक्टिस मैच की तरह खेल रही है।

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्‍लेबाजी की। उन्‍होंने 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर फिफ्टी की हैट्रिक लगाई।

अभिषेक ने लगाया अर्धशतक 

अभिषेक ने 196.77 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 31 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 8 चौके और 2 छक्‍के लगाए। बड़ा शॉट लगाने के चक्‍कर में वह कामिंदु मेंडिस को कैच थमा बैठे। इस पारी में अभिषेक शर्मा ने 1-2 नहीं कई रिकॉर्ड बनाए। उन्‍होंने पाकिस्‍तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है।

टी20 एशिया कप के एक एक एडिशन में सर्वाधिक रन

  • 309 - अभिषेक शर्मा, 2025 (6 पारी)
  • 281 - मोहम्मद रिजवान, 2022 (6 पारी)
  • 276 - विराट कोहली, 2022 (5 पारी)
  • 196 - इब्राहिम जादरान, 2022 (5 पारी)

टी20I में भारत के लिए सर्वाधिक बार 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • 7 बार - सूर्यकुमार यादव
  • 6 बार - रोहित शर्मा
  • 6 बार - अभिषेक शर्मा *
  • 4 बार - युवराज सिंह
  • 3 बार - केएल राहुल

टी20I मैचों में लगातार सर्वाधिक 30 से ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • 7 बार - मोहम्मद रिजवान, 2021
  • 7 बार - रोहित शर्मा, 2021-22
  • 7 बार- अभिषेक शर्मा, 2025*

भारत के लिए लगातार तीन बार 50+ का स्कोर (टी20I)

  • विराट कोहली (3 बार)
  • केएल राहुल (2 बार)
  • सूर्यकुमार (2 बार)
  • रोहित शर्मा
  • श्रेयस अय्यर
  • अभिषेक शर्मा

किसी टी20I टूर्नामेंट/सीरीज में सर्वाधिक रन (फुल मेंबर टीम)

  • 331 - फिल साल्ट बनाम वेस्टइंडीज, 2023 (5 पारी)
  • 319 - विराट कोहली, टी20 विश्व कप 2014 (6 पारी)
  • 317 - तिलकरत्ने दिलशान, टी20 विश्व कप 2009 (7 पारी)
  • 316 - मोहम्मद रिजवान बनाम इंग्लैंड, 2022 (6 पारी)
  • 309 - अभिषेक शर्मा, एशिया कप 2025 (6 पारी)

यह भी पढ़ें- 'सिर्फ 28 सितंबर का नतीजा मायने रखेगा', 2 हार के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्‍तान, फाइनल से पहले दिया बेतुका बयान

यह भी पढ़ें- IND vs SL: एमएस धोनी के चेले के सामने शुभमन गिल हो जाते हैं पस्त, नहीं बना पाते रन और खो देते हैं विकेट, देखें आंकड़े