'एक दौर को किया परिभाषित', मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर आया BCCI और रवि शास्त्री का इमोशनल बयान
मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद बीसीसीआई और रवि शास्त्री ने उनके योगदान की सराहना ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली। बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर चुके मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के एक दौर को परिभाषित किया। शमी ने शुक्रवार को देर रात सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने की घोषणा की।
बीसीसीआई ने लिखा कि भारतीय तेज गेंदबाजी के एक दौर को परिभाषित करने के लिए धन्यवाद, टेस्ट कैप 279। पूर्व कप्तान और कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अभी शमी के भीतर टेस्ट क्रिकेट बाकी था। उन्होंने कहा कि शानदार करियर। मैं खुशकिस्मत था कि उस समय टीम का कोच था। भारत के अच्छे प्रदर्शन में उनका बड़ा योगदान रहा। उनके बिना तेज गेंदबाजी ईकाई काम नहीं कर पाती। विश्व क्रिकेट में उनके जैसा सीम गेंदबाज नहीं है। जेम्स एंडरसन का नाम भी है। शमी को विकेट नहीं भी मिलते थे तो भी वह विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव बनाता था।
इरफान पठान ने शानदार करियर की दी बधाई
उन्होंने न्यूजीलैंड में दूसरे वनडे के दौरान मेजबान प्रसारक से कहा कि उन्हें संन्यास लेते देखना दुखद है। मेरा मानना है कि अभी वह 30-40 विकेट और ले सकते थे। इस न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें टेस्ट गेंदबाज के तौर पर होना चाहिए था। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने लिखा कि शानदार टेस्ट करियर पर बधाई मोहम्मद शमी। आपकी कमी खलेगी। पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने लिखा कि नीली जर्सी में जल्दी ही आपको देखेंगे।
जब मैं टीम से जुड़ा तो शमी ने मेरी काफी मदद की: मोर्कल
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्नी मार्कल ने कहा कि जब वह भारतीय टीम से गेंदबाजी कोच के तौर पर जुड़े तो शुरुआती दिनों में टीम की सोच और भारतीय भाषा को समझने में मोहम्मद शमी की मौजूदगी से उन्हें काफी मदद मिली। मोर्कल 2024 में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बने थे। उन्हें टेस्ट प्रारूप में शमी के साथ काम नहीं किया लेकिन 2025 की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान उन्हें यह मौका मिला।
मोर्कल ने मैच से पूर्व इंटरव्यू में मेजबान प्रसारक सोनी स्पोटर्स से कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि जब मैने भारतीय टीम के साथ शुरुआत की तब शमी टीम का हिस्सा थे। काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और भारतीय भाषा को समझने में उन्होंने मेरी काफी मदद की। उन्हें टेस्ट क्रिकेट से विदा लेते देखना दुखद है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।