विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवभूमि के युवा स्‍टार लक्ष्‍य रायचंदानी की दिलचस्‍प कहानी, इन्‍हीं की कप्‍तानी में खेलेंगे द्रविड़ और सहवाग के बेटे

Published: Fri, 28 Aug 2026 06:48 PM (IST)

अंडर-19 क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी लक्ष्य राय चंदानी को सौंपी गई है।

लक्ष्य राय चंदानी

लक्ष्य राय चंदानी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होनी वाली अंडर-19 क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है। कुमाऊं की पिचों पर अपने खेल को निखारने वाले लक्ष्य अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी का जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हल्द्वानी में तराशा गया खेल का हुनर

लक्ष्य चंदानी की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई हल्द्वानी के डीएवी (DAV) स्कूल से हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कमलुवागांजा स्थित 'जीएनजी अकादमी' में कोच अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। अपनी घरेलू पिचों पर खेल की रणनीतियां समझने के बाद, यह युवा खिलाड़ी अब जीत के इरादे से ऑस्ट्रेलियाजा के खिलाफ उतरेगा।

श्रीलंका दौरे पर बल्ले से मचाया था गदर

लक्ष्य के कोच अभिषेक कुमार ने बताया कि श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम के उपकप्तान के रूप में लक्ष्य ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। उन्होंने उस दौरे पर वनडे फॉर्मेट में दो शानदार अर्धशतक जड़े थे, जबकि टेस्ट (मल्टी डेज) मैचों में एक यादगार दोहरा शतक और एक शतक अपने नाम किया था। उनके इसी निरंतर और शानदार प्रदर्शन का ईनाम उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम की कप्तानी के रूप में मिला है। इसके अलावा उन्हें मल्टी-डेज मैचों की उपकप्तानी भी सौंपी गई है।

दिग्गजों के बेटे भी खेलेंगे लक्ष्य की कप्तानी में

यह टीम और भी ज्यादा सुर्खियों में है क्योंकि इसमें भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग भी शामिल हैं, जो लक्ष्य चंदानी की अगुवाई में मैदान पर उतरेंगे।

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने दी बधाई

उत्तराखंड के इस लाल को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर राज्य के खेल जगत में खुशी की लहर है। बीसीसीआई (BCCI) के पूर्व उपाध्यक्ष महिम वर्मा, सीएयू (CAU) अध्यक्ष दीपक मेहरा, सचिव किरण वर्मा सहित कमल पपनै, हर्ष गोयल, दिग्विजय कनवाल, लीला कांडपाल और आनंद बिष्ट जैसे कई खेल अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके शानदार भविष्य की कामना की है।

वनडे मैचों के लिए भारत की U19 टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल।

मल्टी-डे मैचों के लिए भारत की U19 टीम

यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव।

सीरीज का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम सितंबर में भारत आएगी। सबसे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी जाएगी। सीरीज के सभी मुकाबले राजकोट में होंगे। इसके बाद 2 तीन दिवसीय मैच होंगे, जो लाल गेंद से खेले जाएंगे। पहला मैच राजकोट में और दूसरा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम के बी ग्राउंड में होगा।

यह भी पढ़ें- भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में सहवाग और द्रविड़ के बेटों के साथ यूपी के अयान अकरम को भी मौका

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ वनडे और मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान, सहवाग-द्रविड़ के बेटों को मिली जगह