Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs CSK मैच से पहले अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ को मिला खास सम्मान, केएससीए ने किया दिल जीतने वाला काम

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 09:14 PM (IST)

    कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने आरसीबी बनाम सीएसके मैच से पहले राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले को सम्मानित किया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दो छ ...और पढ़ें

    राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले को मिला सम्मान

    राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले को मिला सम्मान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नऊ सुपर किंग्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मैच की शुरुआत से पहले दिल जीतने वाला काम किया है। राज्य क्रिकेट संघ ने भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले को सम्मानित किया है।

    केएससीए ने इन दोनों के नाम पर दो छोर किए हैं जिनका आज औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया गया। केएससीए के अध्यक्ष और दोनों ही खिलाड़ियों के साथ लंबे समय तक क्रिकेट खेलने वाले वेंकटेश प्रसाद, राज्य संघ के उपाध्यक्ष सुजीत सोमासुंदर इस दौरान उपस्थित रहे और भारत के दो पूर्व कोचेस को सम्मानित किया।

    पहले ही कर दी थी घोषणा

    केएससीए ने इस बात का एलान 14 फरवरी को ही कर दिया था कि वह राहुल और कुंबले के अलावा महिला क्रिकेटर शांता रंगास्वामी के नाम पर छोर और स्टैंड किए जाएंगे। पुराना बीईएमएस कॉर्नर अब राहुल द्रविड़ एंड के नाम से जाना जाएगा। वहीं पवेलियन एंड का नाम अब अनिल कुंबले एंड होगा। इस दौरान दोनों ही खिलाड़ियों का साथ में मौजूद रहा

    इस मौके पर द्रविड़ ने कहा, "मेरे लिए ये दूसरा घर रहा है। ये वो जगह रही है जहां हमने अपने करियर का सबसे ज्यादा समय बिताया है। इस जगह ने मुझे वो सब दिया जो आज मैं हूं। केएससीए और इस शानदार मैदान ने जो किया है वो मैं कभी नहीं भूल सकता।"

    खबरें और भी

     

    ऐसा रहा करियर

    राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 164 टेस्ट मैच खेले हैं और 52.31 की औसत से 13288 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 36 शतक और 63 अर्धशतक निकले हैं। भारत के लिए उन्होंने 344 वनडे मैच भी खेले हैं जिनमें 39.16 की औसत से 10889 रन बनाए हैं। वनडे में द्रविड़ ने 12 शतक और 83 अर्धशतक भी जमाए हैं। द्रविड़ ने भारत के लिए एक टी20 मैच भी खेला है जिसमें 32 रन भी बनाए हैं। वह भारत के कोच भी रहे और उनके कोच रहते ही टीम इंडिया ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

    वहीं अनिल कुंबले ने टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट हैं। कुंबले ने भारत के लिए 271 वनडे खेले हैं और 337 विकेट भी लिए हैं। कुंबले भी भारत के कोच रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- RCB vs CSK: एमएस धोनी कब तक करेंगे वापसी? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी

    यह भी पढ़ें- लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चाहता है पंजाब का ये गेंदबाज, IPL 2026 में इस बात पर कर रहा है फोकस