Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kane Williamson की IPL में हुई वापसी, फ्रेंचाइजी मालिक ने ये बड़ी जिम्मेदारी देकर किया ग्रैंड वेलकम

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 02:42 PM (IST)

    केन विलियमसन आईपीएल 2026 में नए अवतार में नजर आएंगे। लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया के जरिये विलियमसन का स्‍वागत किया। केन विलि ...और पढ़ें

    केन विलियमसन

    केन विलियमसन

    HighLights

    1. केन विलियमसन आईपीएल 2026 के लिए एलएसजी से जुड़े

    2. फ्रेंचाइजी मालिक संजीव गोयनका ने विलियमसन का स्‍वागत किया

    3. केन विलियमसन एलएसजी में जहीर खान की जगह लेंगे

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने घोषणा की है कि न्‍यूजीलैंड के पूर्व कप्‍तान केन विलियमसन आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजी के साथ नए रणनीतिक सलाहकार के रूप में जुडे़ हैं।

    आईपीएल 2025 में सातवें स्‍थान पर रही लखनऊ सुपरजायंट्स का ध्‍यान टीम का दोबारा निर्माण करने पर रहेगा। विश्‍व क्रिकेट के कुछ बड़े नाम होने के बावजूद पिछले सीजन में फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

    इस टीम में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत शामिल हैं, जिन्‍हें एलएसजी ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था।

     

    संजीव गोयनका ने ट्वीट किया, 'केन सुपरजायंट्स परिवार का हिस्‍सा बने और नई भूमिका में उनका स्‍वागत करने की खुशी है। उनकी लीडरशिप, आंतरिक रणनीति, खेल की गहरी समझ और खिलाड़‍ियों को प्रेरणा की क्षमता उन्‍हें टीम में मूल्‍यवान जोड़ बनाती है।'

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केन विलियमसन लखनऊ सुपरजायंट्स में जहीर खान की जगह लेंगे, जिन्‍होंने पिछले सीजन में मेंटर की भूमिका निभाई थी।

    पता हो कि 35 साल के विलियमसन अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी मौके की तलाश में उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध से अपना नाम वापस लिया। उन्‍होंने 105 टेस्‍ट में 9276 रन, 173 वनडे में 7236 रन बनाए हैं। विलियमसन को आधुनिक युग के सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाजों में से एक माना जाता है।

    आईपीएल में विलियमसन ने कई साल सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्‍व किया। 2018 में उन्‍होंने अपनी कप्‍तानी में ऑरेंज आर्मी को फाइनल में पहुंचाया। इसके बाद कुछ समय वो गुजरात टाइटंस का हिस्‍सा रहे। अब लखनऊ में वो कोच जस्टिन लैंगर के साथ टीम को सफलता दिलाने की योजना बनाएंगे।

    खबरें और भी