यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs ENG: रांची में Joe Root ने तो हद ही कर दी... शतक जड़कर भी नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
रांची टेस्ट के पहले दिन शतक जमाने के लिए जो रूट ने 219 गेंदों का सामना किया। टेस्ट क्रिकेट में ...और पढ़ें

HighLights
- शतक के बावजूद जो रूट के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
- रूट ने जमाया अपने टेस्ट करियर का तीसरा सबसे धीमा शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जो रूट ने टेस्ट के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। दबाव में रूट एकबार फिर निखरे और उन्होंने भारत के खिलाफ 10वां शतक जमाया। हालांकि, शतकीय पारी के बावजूद रूट ने अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया है।
रूट के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
दरअसल, रांची टेस्ट के पहले दिन शतक जमाने के लिए जो रूट ने 219 गेंदों का सामना किया। टेस्ट क्रिकेट में रूट की यह तीसरी सबसे धीमी सेंचुरी रही। रूट ने ना चाहते हुए भी अपना ही तीन साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। रूट ने साल 2021 में लॉर्ड्स के मैदान पर भारत के खिलाफ खेलते हुए 200 गेंदों पर शतक जमाया था।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे धीमा शतक इंग्लिश बैटर ने 2019 में जमाया था, जब उन्होंने सेंचुरी पूरी करने के लिए 259 गेंदों का सामना किया था।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: R Ashwin के नाम दर्ज हुआ एक और बड़ा कीर्तिमान, यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज
स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड भी किया धराशायी
जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ 10वां शतक जमाया। इस सेंचुरी के साथ ही रूट टीम इंडिया के खिलाफ क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। रूट ने इस मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। स्मिथ ने भारत के खिलाफ कुल 9 सेंचुरी लगाई है। वहीं, इस लिस्ट में गैरी सोबर्स 8 शतक के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।
मजबूत स्थिति में इंग्लैंड
इंग्लैंड ने रांची टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 302 रन लगा दिए हैं। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने अपने पांच विकेट महज 57 रन के स्कोर पर गंवाए। इसके बाद जो रूट ने मोर्चा संभाला और बेन फोक्स के साथ शतकीय साझेदारी जमाते हुए इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
