विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीलंका क्रिकेट पर क्या ICC लगाएगा बैन? सीक्रेट लेटर भेजने के बाद राष्ट्रपति दिसानायके से मीटिंग करेंगे जय शाह

Published: Fri, 19 Jun 2026 10:26 PM (IST)

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में राजनीति के दखल की वजह से आईसीसी नाराज है। मौजूदा समय में वहां अंतरिम समिति कार्यभार ...और पढ़ें

जय शाह

जय शाह

HighLights

  1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में चल रहा है विवाद

  2. शम्मी सिल्वा के इस्तीफे के बाद बनी थी अंतरिम समिति

  3. जय शाह राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पीटीआई, कोलंबो। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह शुक्रवार को संक्षिप्त दौरे पर श्रीलंका पहुंचेंगे और वहां के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात करेंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में श्रीलंका क्रिकेट की अंतरिम समिति का मुद्दा प्रमुखता से उठ सकता है। जय शाह अहमदाबाद और कोलंबो के बीच शुरू हुई पहली सीधी उड़ान से श्रीलंका पहुंचेंगे।

माना जा रहा है कि शाह, श्रीलंका क्रिकेट के लिए नियुक्त अंतरिम समिति के मुद्दे पर चर्चा करेंगे, जिसे आईसीसी अपने नियमों के अनुरूप नहीं मानता। आईसीसी का मानना है कि राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्डों के संचालन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। श्रीलंका के खेल मंत्री सुनील कुमार गमागे ने अप्रैल के अंत में श्रीलंका क्रिकेट के संचालन के लिए मौजूदा अंतरिम समिति की नियुक्ति की थी।

ICC ने बोर्ड में चुनाव कराने पर दिया था जोर

क्रिकेट सूत्रों के अनुसार, आईसीसी ने पिछले सप्ताह श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डी सिल्वा को एक पत्र भेजा था। हालांकि, पत्र की सामग्री सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट के संचालन के लिए जल्द से जल्द लोकतांत्रिक चुनाव कराने पर जोर दिया है।

अंतरिम समिति को उम्मीद थी कि आईसीसी उसे सुधार लागू करने के लिए अनिश्चितकाल तक समय दे देगा। इस अंतरिम समिति ने 2025 में निर्वाचित कार्यकारी समिति की जगह ली थी, जिसकी अध्यक्षता शम्मी सिल्वा कर रहे थे। उनका कार्यकाल अगले वर्ष मई तक चलना था। बताया जाता है कि राष्ट्रपति दिसानायके की नाराजगी के बाद शम्मी सिल्वा और उनकी टीम ने इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें- कुमार संगकारा ने क्रिकेट में वापसी पर काटा गदर, भारत का हेलमेट पहनकर ठोका तूफानी शतक

यह भी पढ़ें- IND vs AFG 3rd ODI Preview: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत, यशस्वी-राहुल पर रहेंगी नजरें