विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KKR vs LSG: 'मेरे पास शब्द नहीं हैं...', ऋषभ पंत हुए मुकुल चौधरी की घातक पारी से घायल; मुंह से नहीं निकले बोल

Updated: Fri, 10 Apr 2026 08:58 AM (IST)

ऋषभ पंत ने अपनी टीम के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी की पारी को सराहा है और कहा है कि उन्होंने जिस तरह की पारी खेली उसके लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। मुकुल ने तूफानी अर्धशतक जमा कोलकाता के मुंह से जीत छीन ली थी।

पंत हुए मुकुल चौधरी के मुरीद

पंत हुए मुकुल चौधरी के मुरीद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आखिरी के पांच ओवरों में तहलका मचाने वाले बल्लेबाज मुकुल चौधरी की तारीफ हर कोई कर रहा है, लेकिन उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के पास उनके लिए कहने के लिए शब्द ही नहीं है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मैच में कोलकाता की टीम जीत हासिल करती दिख रही थी, लेकिन फिर मुकुल का तूफान आ गया जिसमें मेजबान टीम उड़ गई।

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। लखनऊ 14.4 ओवरों में 125 रन ही बनाए थे और अपने छह विकेट खो दिए थे। यहां से लखनऊ की हार तय लग रही थी, लेकिन फिर मुकुल ने अकेले के दम पर 27 गेंदों पर दो चौके और सात छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई।

पंत हुए घायल

मुकुल ने एकतरफा अंदाज में लखनऊ को जीत दिलाई। उनकी ये पारी देख कप्तान पंत घायल हो गए हैं और उनके पास मुकुल की तारीफ के लिए शब्द नहीं बचे हैं। मैच के बाद पंत ने कहा, "ये कितना शानदार प्रयास था ये बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। एक चीज जो मैंने व्यक्तिगत तौर पर करने की कोशिश की है वो ये है कि मैं अपने खिलाड़ियों में विश्वास करूं क्योंकि जब आप किसी पर विश्वास करते हैं तो वह चमत्कार भी कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "इस तरह के हर मैच में जिस तरह का चरित्र सामने आता है तो वो बताता है कि क्या बन रहा है। हम उस बारे में बात नहीं करना चाहते, लेकिन अंदर खाने कुछ पक रहा है।"

बडोनी को भी सराहा

लखनऊ की इस जीत में आयुष बडोनी की पारी को भी नहीं भूला जा सकता। बडोनी ने 34 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। वह टीम के छठे विकेट के तौर पर ही आउट हुए थे और फिर मुकुल ने मोर्चा संभाला। पंत ने बडोनी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "वह अब हमारी टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं। हमने उन्हें ये रोल दिया है। इस तरह की स्थिति में आप बडोनी से योगदान चाहते हैं।"

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए पंत ने कहा कि वह जो अनुभव टीम में लेकर आते हैं वो अमूल्य है और उनके जैसे खिलाड़ी का होना टीम के लिए फायदेमंद है। शमी ने कोलकाता के खिलाफ चार ओवरों में 27 रन ही दिए लेकिन विकेट नहीं ले सके।

यह भी पढ़ें- KKR vs LSG: कौन हैं मुकुल, जो ईडन गार्डन में बल्ले से बने 'चौधरी', सातवें नंबर पर उतरकर रचे कई इतिहास

यह भी पढ़ें- KKR vs LSG: 'बल्ला हवा में उड़ा और गेंद गई बाउंड्री पार', अजिंक्य रहाणे ने अनोखा शॉट खेलकर सभी को किया दंग