Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हर्षित राणा अगर IPL 2026 से हुए बाहर तो ये गेंदबाज कर सकते हैं रिप्लेस, एक ने हैट्रिक लेकर मचाई थी सनसनी

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 11:14 AM (IST)

    हर्षित राणा के आईपीएल 2026 से बाहर होने की खबर सामने आई है। राणा का बाहर होना कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़ा झटका है। हालांकि, तीन गेंदबाज ऐसे हैं, ...और पढ़ें

    हर्षित राणा

    हर्षित राणा

    HighLights

    1. हर्षित राणा आईपीएल 2026 से हो सकते हैं बाहर

    2. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हुए थे चोटिल

    3. तीन खिलाड़ी उन्हें कर सकते हैं रिप्लेस

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें, तो राणा आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। केकेआर के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि वे कोलकाता के लिए पिछले कुछ सीजन से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हर्षित को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम में जगह मिली थी लेकिन चोट की वजह से विश्व कप में भी नहीं खेल सके थे।

    राणा की जगह टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज को रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया था। अब खबर सामने आ रही है युवा गेंदबाज आईपीएल के लिए फिट नहीं हो सकते हैं। ऐसे में आइए आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो अगर हर्षित बाहर हुए, तो उनकी जगह ले सकते हैं।

    हर्षित राणा को रिप्लेस कर सकते हैं ये खिलाड़ी-

    1. आकाश मधवाल

    तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को आईपीएल में खेलने का अनुभव है। उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला और शानदार प्रदर्शन किया। अपने डेब्यू सीजन में ही मधवाल ने लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 5 विकेट हॉल प्राप्त किया था। उस सीजन उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे। हालांकि, 2024 के सीजन में मधवाल को अधिक मौके नहीं मिले और फिर वे 2025 में राजस्थान टीम का हिस्सा बने। मधवाल कोलकाता के लिए हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

    2. सिमरजीत सिंह

    सिमरजीत सिंह को भी आईपीएल में खेलने का अनुभव है। उन्होंने चेन्नई के लिए खेलते हुए कई बार नई गेंद के साथ बेहतरीन गेंदबाजी की। सिमरजीत ने आईपीएल में 14 मुकाबले खेले हैं और 11 विकेट हासिल किए हैं। सिंह चेन्नई के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी आईपीएल में खेल चुके हैं। ऐसे में कोलकाता के लिए सिंह के रूप में एक अच्छा विकल्प मौजूद है। वे हर्षित राणा का परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    3. मनी ग्रेवाल

    दिल्ली के युवा गेंदबाज मनी ग्रेवाल भी कोलकाता के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। ग्रेवाल ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में अपनी गेंदबाजी से जलवा बिखेरा था। उन्होंने 2025 के सीजन में सबसे अधिक 20 विकेट हासिल किए थे। यही नहीं इस गेंदबाज ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक भी हासिल की थी और चर्चा में रहे थे। ऐसे में राणा की जगह ग्रेवाल कोलकाता में शामिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- भारत को दो ICC ट्रॉफी दिलाने के बावजूद गांगुली ने गौतम गंभीर को दी चेतावनी, बोले - 'उनकी असली परीक्षा अभी बाकी...'

    यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बताया 'रास्कल', बोले - 'फाइनल में उनकी बल्लेबाजी...'