विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DC vs CSK Playing-11: लुंगी एंगिडी की वापसी, वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाने वाला खिलाड़ी बाहर; देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Updated: Tue, 05 May 2026 07:38 PM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स में लुंगी एंगिडी की वापसी हुई है। वह अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ चोटिल हो गए थे।

लुंगी एंगिडी की हुई वापसी

लुंगी एंगिडी की हुई वापसी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव किए हैं।

दिल्ली ने घर में अपना पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था। इस मैच में दिल्ली के लुंगी एंगिडी चोटिल हो गए थे। इस मैच में उनकी वापसी हुई है। वह काइल जेमिसन की जगह आए है जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी को आउट किया था और फिर आंखे दिखाई थीं।

चेन्नई ने भी किए बदलाव

चेन्नई ने अपनी टीम में बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन को मौका दिया है। वहीं तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह को भी जगह मिली है। रामकृष्णा घोष चोट के कारण बाहर हैं। शिवम दुबे को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अशुतोश शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एंगिडी, टी नटराजन

यह भी पढ़ें- 'अगर Rohit Sharma का फॉर्म बना रहा तो...' पूर्व कप्‍तान ने Mumbai Indians के लिए कर दी बड़ी भविष्‍यवाणी

यह भी पढ़ें- 'मुझसे दोबारा मत कहना, स्‍वीकार नहीं है...', सुनील गावस्‍कर ने Jasprit Bumrah को जमकर लगाई लताड़