विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025 Mega Auction: जेद्दा में होगा 577 प्‍लेयर की किस्‍मत का फैसला, एक क्लिक में पाएं ऑक्‍शन की पूरी जानकारी

Updated: Sat, 23 Nov 2024 10:31 PM (IST)

IPL 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नबवंर को साउदी अरब के जेद्दा में होगा। इसके लिए 577 प्‍लेयर्स को शॉर्ट लिस्‍ट किया गया है। इनमें 366 भारतीय आर 208 विद ...और पढ़ें

24 और 25 नबवंर को होगी नीलामी। इमेज- बीसीसीआई
24 और 25 नबवंर को होगी नीलामी। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. 24 और 25 नबवंर को साउदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन होगा
  2. नीलामी के लिए 574 प्‍लेयर्स को शॉर्ट लिस्‍ट किया गया है
  3. इनमें 366 भारतीय और 208 विदेश प्‍लेयर शामिल हैं

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्‍शन 24 और 25 नबवंर को साउदी अरब के जेद्दा में इसके लिए 574 प्‍लेयर्स को शॉर्ट लिस्‍ट किया गया है। 577 खिलाड़ियों में से 366 भारतीय और 208 विदेश प्‍लेयर हैं। एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ियों को भी इस लिस्‍ट में शामिल किया गया है। नीलामी में 318 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे।

54 प्‍लेयर किए थे रिटेन

ऑक्‍शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने कुल 54 प्‍लेयर ही रिटेन किए थे। ऐसे में ऑक्‍शन में अधिकतम 204 प्‍लेयर ही बिक सकते हैं। इनमें 70 विदेश खिलाड़ी भी शामिल हैं। एक फ्रेंचाइजी में अधिकतम 25 प्‍लेयर ही हो सकते हैं। मेगा ऑक्‍शन 24 नवंबर, रविवार को 1 बजे शुरू होगा।

IPL 2025 मेगा ऑक्‍शन

  • कैप्‍ड भारतीय प्‍लेयर: 48
  • कैप्‍ड विदेश प्‍लेयर: 193
  • एसोसिएट देश: 3
  • अनकैप्‍ड भारतीय: 318
  • अनकैप्‍ड विदेशी: 12
  • कुल: 574

रिजर्व प्राइस

  • 2 करोड़: 81 प्‍लेयर
  • 1.5 करोड़: 27 प्‍लेयर
  • 1.25 करोड़: 18 प्‍लेयर
  • 1 करोड़: 23 प्‍लेयर
  • 75 लाख: 92 प्‍लेयर
  • 50 लाख: 8 प्‍लेयर
  • 40 लाख: 5 प्‍लेयर
  • 30 लाख: 320 प्‍लेयर

जानें पहले कुछ सेट का हाल 

  • पहला सेट: जोस बटलर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कगिसो रबाडा, मिचले स्‍टार्क।
  • दूसरा सेट: युजवेंद्र चहल, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, केएल राहुल, मोहम्‍मद शमी, मोहम्‍मद सिराज।
  • तीसरा सेट: हैरी ब्रूक, डेवोन कॉन्‍वे, जैक फ्रेजर मैकगर्क, एडेन मार्कराम, देवदत्‍त पडिक्‍कल , राहुल त्रिपाठी, डेविड वॉर्नर।
  • चौथा सेट: रविचंद्रन अश्विन, वेंकटेश अय्यर, मिचेल मार्श, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, हर्षल पटेल, रचिन रवींद्र, मार्कस स्‍टोइनिस।
  • पांचवां सेट: जॉनी बेयरस्‍टो, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, ईशान किशन, फिल सॉल्‍ट, जितेश शर्मा।
  • छठा सेट: खलील अहमद, ट्रेंट बोल्‍ट, जोश हेजलवुड, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्‍णा, टी नटराजन, एनरिक नॉर्टजे।
  • सातवां सेट: नूर अहमद, राहुल चाहर, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, एडम जैम्‍पा, वकार सलामखिल।
  • 8वां सेट: यश धुल, अभिनव मनोहर, करुण नायर, अंगकृष रघुवंशी, अनमोलप्रीत सिंह, अथर्व तायडे, नेहल वढेरा।
  • 9वां सेट: हरप्रीत बराड़, नमन धीर, महिपाल लोमरोर, समीर रिजवी, अब्‍दुल समद, विजय शंकर, आशुतोष शर्मा, निशांत सिंधु, उत्कर्ष सिंह।
  • 10वां सेट: आर्यन जुयाल, कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज, अनुज रावत, लवनिथ सिसौदिया, विष्णु विनोद, उपेन्द्र सिंह यादव।

IPL 2025: अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी

  • टॉम कोहलर-कैडमोर (इंग्लैंड, बेस प्राइस: 50 लाख)
  • ल्यूस डु प्लॉय (इंग्लैंड, बेस प्राइस: 50 लाख)
  • माइकल पेपर (इंग्लैंड, बेस प्राइस: 50 लाख)
  • जोशुआ ब्राउन (ऑस्ट्रेलिया, बेस प्राइस: 30 लाख)
  • ओलिवर डेविस (ऑस्ट्रेलिया, बेस प्राइस: 30 लाख)
  • बेवन जैकब्स (न्यूजीलैंड, बेस प्राइस: 30 लाख)
  • फरीदून दाऊदजई (अफगानिस्तान, बेस प्राइस: 30 लाख)
  • कॉर्बिन बॉश (दक्षिण अफ्रीका, बेस प्राइस: 30 लाख)
  • ईशान मलिंगा (श्रीलंका, बेस प्राइस: 30 लाख)
  • डुमिंडु सेवमिना (श्रीलंका, बेस प्राइस: 30 लाख)
  • डुआन जानसेन (दक्षिण अफ्रीका, बेस प्राइस: 30 लाख)
  • बेनी हॉवेल (इंग्लैंड, बेस प्राइस: 50 लाख)

ये भी पढ़ें: IPL Mega Auction: फाफ डु प्लेसीस की होगी घर वापसी, पंत पर भी धोनी की नजरें! इन 5 खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है CSK