Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • headlines
LIVE BLOG

IPL 2023 Auction Updates: आईपीएल 2023 की नीलामी खत्म, सबसे महंगे बिके सैम करन; कैमरन ग्रीन को 17.5 तो बेन स्टोक्स को मिले 16.25 करोड़ रुपये

IPL Auction 2023 Updates: आईपीएल नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा खिलाड़ी रहे। वहीं, आईपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके 40 वर्षीय अमित मिश्रा सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी थे।

By Umesh KumarFri, 23 Dec 2022 09:40 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। 2023 IPL Auction कोच्ची में आयोजित आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन की प्रकिया समाप्त हो गई। सभी 10 टीमों ने अपने-अपने स्लॉट पूरे कर लिए। आईपीएल के इतिहास में इस बार सबसे महंगे इंग्लैंड के सैम करन बिके। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, दूसरे नबंर पर कैमरून ग्रीन रहे। 

कैमरून ग्रीन को मुबंई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा। तीसरे नंबर पर सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स रहे। चेन्नई सुपर किग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा।

सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रुक पर पैसों की बारिश की। हैरी 13.25 करोड़ रुपये में खरीदे गए। इसके अलावा हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ऐसा माना जा रहा है कि हैदराबाद मयंक को कप्तान बना सकती है।

प्रत्येक टीम के स्क्वॉड में 18 से 25 खिलाड़ी

IPL 2023 के 16वें सीजन में कुल 10 टीमों ने अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स के स्लाट को पूरा किया। इनमें 8 विदेशी प्लेयर भी शामिल हैं। नीलामी में बड़े नामों में शाकिल-अल-हसन और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को छोड़ सभी महंगे दाम में बिके। केन विलियमसन को गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, शाकिब-अल-हसन कोलकाता के साथ बनें रहेंगे। 

इस ऑक्शन से पहले सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इनमें साल 2021 में राजस्थान रायल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था।

दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में 2019 में खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।

23 Dec 20229:00:20 PM
जो रूट को राजस्थान ने खरीदा

 जो रूट को एक करोड़ देकर राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। कोलकाता ने अपने चहेते शाकिब अल हसन को दोबारा अपने साथ जोड़ा। एकांत सेन और वेन पार्नेल अनसोल्ड रहे। आईपीएल 2023 की नीलामी संपन्न हुई।

23 Dec 20228:41:22 PM
आर अश्विन के बाद एम अश्विन भी गए राजस्थान के पास

 मंदीप सिंह पहनेंगे कोलकाता की जर्सी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा अफगानिस्तान के नवीन उल हक और अनकैप्ड युधवीर सिंह चरक को। राघव गोयल खेलेंगे मुंबई इंडियंस के लिए।

23 Dec 20228:31:45 PM
मुबंई, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का भी स्लाट पूरा

 कोलकाता, राजस्थान और पंजाब को छोड़कर अन्य टीमों के अपना दल पूरा कर लिया है। यह तीन टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का नाम दे सकती है जिनकी नीलामी होगी।

23 Dec 20228:21:12 PM
नहीं बिके कुसल मेंडिस

 लिटन दास को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अकील हुसैन को एक करोड़ और अनमोलप्रीत सिंह को 20 लाख दिए। राजस्थान रॉयल्स ने ऐडम जैम्पा को डेढ़ करोड़ और के एम आसिफ को 30 लाख में खरीदा। दिनेश बाना अनसोल्ड रहे।

23 Dec 20228:14:57 PM
त्वरित नीलामी का दूसरा दौर अब शुरू

  पहला नाम राइली रुसो का। दिल्ली कैपिटल्स ने 4.60 करोड़ देते हुए रुसो के साथ अपने दल को पूरा किया।

23 Dec 20227:55:30 PM
चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस का पूरा हुआ स्लाट

 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी 25 खिलाड़ी पूरे हो चुके हैं। वहीं अन्य फ्रेंचाइजियों को 3 से 6 खिलाड़ियों के नाम देने होंगे, जिन पर बोली लगाई जाएगी।

23 Dec 20227:50:01 PM
कुलवंत खेजरोलिया खेलेंगे कोलकाता के लिए

 अजय मंडल को चेन्नई ने बेस प्राइस पर खरीदा। मोहित राठी और शिवम सिंह को पंजाब किंग्स के रूप में मिला खरीदार। नेहल वाढेरा खेलेंगे मुंबई इंडियंस के लिए।

23 Dec 20227:48:39 PM
IPL 2023 Auction Live: बैंगलोर ने अविनाश सिंह पर लगाई 60 लाख की बोली

 टॉम करन, प्रियांक पांचाल, संजय रामास्वामी, बी सूर्या, जीतेंद्र पाल, उत्कर्ष सिंह, शुभम कापसे, त्रिलोक नाग, दीपेश नैनवाल, शुभांग हेगड़े और वरुण ऐरन अनसोल्ड।

23 Dec 20227:41:45 PM
भगत वर्मा को सीएसक ने खरीदा

 ऑलराउंडर भगत वर्मा की सीएसके में वापसी हुई है। उन्हें 20 लाख के बेस प्राइस में सीएसके ने खरीदा।

23 Dec 20227:39:30 PM
अनकैप्ड खिलाड़ी अजय मंडल को सीएसके ने खरीदा

 तेज गेंदबाज अजय मंडल को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।

23 Dec 20227:33:37 PM
रेहान अहमद नहीं बिके, उन्होंने टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट लिया था

 इंग्लैंड के डेब्यूटांट रेहान अहमद को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थी।

23 Dec 20227:30:50 PM
नितेश कुमार रेड्डी को हैदराबाद ने खरीदा

 विकेटकीपर बल्लेबाज नितेश कुमार रेड्डी को हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।

23 Dec 20227:28:42 PM
डेविड वीसा को कोलकाता ने खरीदा

 ऑलराउंडर डेविड वीसा को केकेआर ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में खरीदा। 

23 Dec 20227:27:19 PM
शम्स मूलानी को मुंबई ने खरीदा

 ऑलराउंडर शम्स मूलानी को मुंबई ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।

23 Dec 20227:26:15 PM
मोहित शर्मा को गुजरात ने खरीदा

 तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को उनके बेस प्राइस 50 लाख में गुजरात ने खरीदा। मोहित कई टीमों के लिए आइपीएल खेल चुके हैं।

23 Dec 20227:24:49 PM
जॉश लिटिल को गुजरात ने खरीदा

 जॉश लिटिल को 4.4 करोड़ में गुजरात ने खरीदा। उनका बेस प्राइस केवल 50 लाख रुपये था। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। 

23 Dec 20227:18:14 PM
तेज गेंदबाज राजन कुमार को आरसीबी ने खरीदा

 तेज गेंदबाज राजन कुमार को आरसीबी ने 70 लाख में खरादा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।

23 Dec 20227:15:00 PM
उर्विल पटेल को गुजरात ने खरीदा

 विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल को गुजरात ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।

23 Dec 20227:10:07 PM
मयंक डागर को हैदराबाद ने खरीदा

 ऑलराउंडर मयंक डागर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.8 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस केवल 20 लाख था। 

23 Dec 20227:02:38 PM
अमित मिश्रा को लखनऊ ने खरीदा

 अमित मिश्रा को लखनऊ ने 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

23 Dec 20227:01:26 PM
पीयूष चावला को मुंबई ने खरीदा

 पियुष चावला को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा।

23 Dec 20226:58:39 PM
मुंबई का मीडिल ऑर्डर खतरनाक

 मुंबई द्वारा अब तक खरीदे गए खिलाड़ियों के बाद उनका मीडिल ऑर्डर बेहद खतरनाक नजर आ रहा है। मीडिल ऑर्डर में उनके पास सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस और कैमरन ग्रीन जैसे बल्लेबाज हैं।

23 Dec 20226:56:12 PM
अब तक के टॉप 5 खिलाड़ी

सैम करन (18.5 करोड़) - पंजाब
कैमरन ग्रीन (17.5 करोड़) - एमआई
बेन स्टोक्स (16.25 करोड़)- सीएसके
निकोलस पूरन (16 करोड़) - एलएसजी
हैरी ब्रुक (13.25 करोड़) - एसआरएच

23 Dec 20226:52:17 PM
लखनऊ के पास 5.15 करोड़ बचे हैं, 5 स्लॉट अब भी खाली

 लखनऊ सुपर जायंट्स के पास अब भी 5.15 करोड़ रुपये बचे हैं और उन्हें अपने 5 स्लॉट पूरा करने हैं। 

23 Dec 20226:49:30 PM
मुंबई ने चार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को खरीदा

 मुंबई ने चार ओवरसीज खिलाड़ी खरीदे, चारो ऑस्ट्रेलिया से हैं। ये खिलाड़ी हैं, टिम डेविड, ग्रीन, बेहरनड्रॉफ, झाई रिचर्डसन।

23 Dec 20226:46:07 PM
हैरी ब्रुक ने दी प्रतिक्रिया, बोले शब्द नहीं मिल रहे

 इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरीदा। हैदराबाद में शामिल होने के बाद उन्होंने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पास शब्द नहीं हैं। मैं अपने माता-पिता के साथ था, जब सभी जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

23 Dec 20226:05:40 PM
IPL 2023 Auction Live: नहीं बिके दसून शानका

 50 लाख में लखनऊ के पास गए रोमारियो शेफर्ड। डैरिल मिचेल, वेन पार्नेल, जिमी नीशम, दसून शानका और मोहम्मद नबी के लिए नहीं आई कोई बोली। डेनियल सैम्स भी खेलेंगे लखनऊ की जर्सी में।

23 Dec 20225:58:23 PM
IPL 2023 Auction: नहीं बिके डेविड मलान

 बेंगलुरु ने 3.2 करोड़ में खरीदा इंग्लैंड के खिलाड़ी विल जैक्स को। रासी वान दर दुसें, ट्रैविस हेड, मंदीप सिंह, डाविड मलान को नहीं मिला कोई खरीदार।

23 Dec 20225:54:59 PM
IPL 2023 Auction Live: दिल्ली ने खरीदा मनीष पांडे को

 2.40 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स को मिले मनीष पांडे। रासी वान दर दुसें और शरफ़ेन रदरफ़र्ड को नहीं मिला कोई खरीदार। पॉल स्टर्लिंग का आईपीएल में खेलने का सपना अब भी सपना ही रहेगा। उन्हें भी कोई खरीदार नहीं मिला।

23 Dec 20225:43:13 PM
IPL 2023 Auction Live: टीमों के पास बची हुई राशि

  रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 6.65 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स 5.55 करोड़, पंजाब किंग्स 13.20 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 2.90 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 11.45 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 7.45 करोड़, मुंबई इंडियंस 1.55 करोड़, सनराइज़र्स हैदराबाद 9.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स 6.40 करोड़, गुजरात टाइटंस 9.55 करोड़

23 Dec 20225:31:41 PM
20 लाख में बिके हिमांशु शर्मा

 चिंतल गांधी, मुरुगन अश्विन, श्रेयस गोपाल, एस मिधुन और इजहार-उल-हक नवीद को किसी ने नहीं खरीदा। 20 लाख में बेंगलुरु ने हिमांशु शर्मा को खरीदा। 

23 Dec 20225:23:28 PM
6 करोड़ में बिके शिवम मावी

 केकेआर के पूर्व खिलाड़ को गुजरात ने खरीदा। केकेआर के पूर्व खिलाड़ी शिवम मावी को 6 करोड़ में गए गुजरात टाइटंस ने खरीदा। 

23 Dec 20225:17:45 PM
IPL 2023 Auction Live: 60 लाख में बिके वैभव अरोड़ा

 पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके वैभव अरोड़ा 60 लाख में खेलेंगे कोलकाता के लिए। विदर्भ के यश ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। के एम आसिफ, लांस मॉरिस और मुज्तबा युसूफ अनसोल्ड रहे।

23 Dec 20225:12:59 PM
कोना श्रीकर भरत के लिए चेन्नई और गुजरात में जंग छिड़ी

 1.2 करोड़ में गुजरात के नए टाइटन बनेंगे भरत। 25 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा उपेंद्र यादव को।

23 Dec 20225:08:22 PM
केकेआर ने जगदीशन को खरीदा

 केकेआर ने 90 लाख रुपये में विजय हरारे ट्रॉफी में तहलका मचाने वाले एन जगदीशन को खरीदा। जगदीनश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने रिजील कर दिया था।

23 Dec 20225:00:08 PM
अनकैप्ड खिलाड़ियों पर लगी बोली

 सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ में विव्रांत शर्मा को खरीदा। प्रियम गर्ग, कॉर्बिन बॉश, अभिमन्यु ईश्वरन और सौरभ कुमार पर किसी ने बोली नहीं लगाई। विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले समर्थ व्यास और सनवीर सिंह को भी हैदराबाद ने खरीदा।

23 Dec 20224:53:03 PM
घरेलू क्रिकेटरों पर लगी बोली

 अनमोलप्रीत सिंह, एल आर चेतन, शुभम खजुरिया, रोहन कुन्नुमल और हिम्मत सिंह को नहीं मिला खरीदार। अंडर-19 विश्व विजेता शेख रशीद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे।  

23 Dec 20224:49:00 PM
छठे सेट की नीलामी जारी

 छठे सेट में घरेलू क्रिकेटरों के लिए बोली लग रही है।

23 Dec 20224:30:30 PM
नहीं बिके ये स्पिनर

  आदिल रशीद 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। अकील हुसैन, तबरेज शम्सी, मुजीब उर रहमान और ऐडम ज़ैम्पा को कोई खरीदार नहीं मिला। 

23 Dec 20224:30:30 PM
नहीं बिके ये स्पिनर

  आदिल रशीद 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। अकील हुसैन, तबरेज शम्सी, मुजीब उर रहमान और ऐडम ज़ैम्पा को कोई खरीदार नहीं मिला। 

23 Dec 20224:29:14 PM
सनराइजर्स ने मयंक मार्कंडेय को खरीदा

 हैदराबाद ने मयंक मार्कंडेय को खरीदा। वह मुबंई की तरफ से खेल चुके हैं।

23 Dec 20224:23:20 PM
नहीं बिके क्रिस जॉर्डन

 आज की नीलामी में बेंगलुरु ने 1.90 करोड़ में रीस टॉप्ली को खरीदा। 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। ऐडम मिल्न को कोई खरीदार नहीं मिला।

23 Dec 20224:21:39 PM
2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे फिल सॉल्ट

 मिनी नीलामी में 5.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे हेनरिक क्लासेन। कुसल मेंडिस और टॉम बैंटन को नहीं मिला कोई खरीदार।  

23 Dec 20224:17:10 PM
IPL 2023 Auction: हेनरिक क्लासेन को हैदराबाद ने खरीदा

 सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को खरीदा। सवा करोड़ में मुंबई इंडियंस द्वारा ख़रीदे गए जाय रिचर्डसन। 50 लाख में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे इशांत शर्मा।

23 Dec 20224:13:03 PM
नहीं बिके लिटन दास

  बांग्लादेश के लिटन दास को कोई खरीदार नहीं मिला।

23 Dec 20224:11:20 PM
IPL 2023 Auction Live: 16 करोड़ में बिके निकोलस पूरन

 दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को कड़ी टक्कर दी। अंत में 16 करोड़ में सुपर जायंट्स ने बाजी मारी। 

Congratulations to @nicholas_47

He will now play for @LucknowIPL #TATAIPLAuction | @TataCompanies pic.twitter.com/ufrPAZawaW

— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
23 Dec 20223:51:52 PM
दो सेट की नीलामी के बाद टीमों के पास बची हुई राशि

 रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 8.75 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स 7.05 करोड़, पंजाब किंग्स 13.20 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 3.70 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 19.45 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 7.45 करोड़, मुंबई इंडियंस 3.05 करोड़, सनराइज़र्स हैदराबाद 20.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स 23.35 करोड़, गुजरात टाइटंस 16.75 करोड़

23 Dec 20223:42:24 PM
चेन्नई ने बेन स्टोक्स को 16.25 में खरीदा

 चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ में खरीदा। यह इस सीजन की चौथी बड़ी बोली थी।

23 Dec 20223:37:07 PM
17.50 करोड़ में कैमरून ग्रीन

 ऑक्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज को मुबंई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स और मुबंई में ग्रीन को लेकर जंग देखने को मिली थी। 

23 Dec 20223:32:29 PM
IPL 2023 Auction Live: बेस प्राइस पर बिके खिलाड़ी

 50 लाख में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे ओडीन स्मिथ। पंजाब किंग्स ने 50 लाख की बेस प्राइस वाले सिकंदर रजा को खरीदा।

23 Dec 20223:26:28 PM
IPL 2023 Auction अभी तक सबसे महंगे बिके सैम करन

 आईपीएल के इतिहास में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा।

Record Alert 🚨

Sam Curran 𝙗𝙚𝙘𝙤𝙢𝙚𝙨 𝙩𝙝𝙚 𝙢𝙤𝙨𝙩 𝙚𝙭𝙥𝙚𝙣𝙨𝙞𝙫𝙚 𝙥𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙚𝙫𝙚𝙧 𝙩𝙤 𝙗𝙚 𝙗𝙤𝙪𝙜𝙝𝙩 𝙞𝙣 𝙄𝙋𝙇!

He goes BIG 🤯- INR 18.50 Crore & will now play for Punjab Kings 👏 👏#TATAIPLAuction | @TataCompanies pic.twitter.com/VlKRCcwv05

— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
23 Dec 20223:22:48 PM
IPL 2023 Auction Live: सैम करन को लेकर बोली जारी

 हैरी ब्रुक के बाद फ्रेंचाइजी आपस में सैम करन को खरीदने के लिए जंग कर रही हैं। अभी तक 18 करोड़ की बोली लग चुकी है।

23 Dec 20223:14:44 PM
दूसरे सेट की नीलामी में शाकिब-अल-हसन नहीं बिके

 बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान शाकिब-अल-हसन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। 

23 Dec 20223:07:55 PM
पहले सेट की नीलामी पूरी

  पहले सेट में सबसे महंगे हैरी ब्रुक बिके हैं। वहीं रूट और राइली रुसो को कोई खरीदार नहीं मिला।

23 Dec 20223:06:42 PM
अजिंक्य रहाणे को चेन्नई ने खरीदा

 अजिंक्य रहाणे को 50 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। इस नीलामी के पहले अनसोल्ड खिलाड़ी बने जो रूट। राइली रुसो भी नहीं बिके।

23 Dec 20223:03:28 PM
नहीं बिके राइली रुसो

 स्टार बल्लेबाज राइली रुसो को किसी टीम ने नहीं खरीदा।

23 Dec 20223:01:29 PM
IPL 2023 Auction Live: मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स ने खरीदा

 पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा। 

Congratulations to @mayankcricket who will play for the @SunRisers

SRH fans - what do you guys make of this buy? 😃😃#TATAIPLAuction | @TataCompanies pic.twitter.com/dbrbo2IbWB

— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
23 Dec 20222:52:58 PM
13.25 करोड़ रुपये में बिके हैरी बुक्र

 सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी पर बड़ी बोली लगाई और 13.25 करोड़ में खरीदा। 

What do you make of this buy folks? 💰💰

Congratulations to Harry Brook who joins @SunRisers #IPLAuction | @TataCompanies pic.twitter.com/iNSKtYuk2C

— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
23 Dec 20222:45:40 PM
हैरी ब्रुक के लिए जंग

 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले हैरी ब्रुक के लिए राजस्थान रायल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में जंग चली। उसके बाद हैदराबाद ने भी बड़ी बोली लगाकर नीलामी को रोचक बना दिया है।

23 Dec 20222:42:37 PM
केन विलियमसन को टाइटन्स ने खरीदा

 2 करोड़ के बेस प्राइस पर केन विलियमसन पर बोली लगी। गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ में विलियमसन को खरीदा। 

23 Dec 20222:33:03 PM
पहले सेट में इन खिलाड़ियों की होगी नीलामी

 पहले सेट में मयंक अग्रवाल और हैरी ब्रूक जैसे धुरंधर की नीलामी होगी। स्टोक्स, सैम करन और कमरून ग्रीन की नीलामी दूसरे सेट में होगी। 

23 Dec 20222:18:07 PM
IPL 2023 Auction: सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तान की तलाश

 केन विलियमसन को रिलीज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तना की तलाश है। ऐसे में मयंक अग्रवाल को लेकर हैदराबाद बड़ी बोली लगा सकती है। 

23 Dec 20222:12:00 PM
IPL 2023 Auction Live: चेन्नई सुरप किंग्स की पर्स में 20.45 करोड़ रुपये

 चार बार की चैंपियन के पर्स में 20.45 करोड़ रुपए हैं। जबकि गुजरात टाइटन्स की पर्स में 23.35 करोड़ रुपये हैं। 

pic.twitter.com/y8t0qgXRIq

— IndianPremierLeague (@IPL) December 22, 2022
23 Dec 20222:04:12 PM
IPL Auction Live: हैदराबाद की पर्स में सबसे ज्यादा पैसे

 आईपीएल मिनी नीलामी में हैदराबाद के पास सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ हैं। वहीं, सबसे कब कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 7.05 करोड़ हैं। 

pic.twitter.com/Rbd8JN8JlG

— IndianPremierLeague (@IPL) December 22, 2022
23 Dec 20221:53:41 PM
IPL Auction Live: आईपीएल मिनी नीलामी में ये बड़े नाम शामिल

 नीलामी में बड़े नामों में बेन स्टोक्स, सैम करन, केन विलियमसन, कैमरून ग्रीन, निकोलस पूरन, जो रूट, सिकंदर रजा, जोशुआ लिटिल और मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल शामिल हैं।

23 Dec 20221:43:38 PM
IPL 2023 Mini Auction: सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

 आईपीएल ऑक्शन में सबसे युवा खिलाड़ी अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वहीं, भारतीय स्पिनर अमित सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

23 Dec 20221:27:31 PM
IPL Auction 2023 Live Streaming: कोच्चि में होगा मिनी ऑक्शन

 कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आईपीएल मिनी ऑक्शन होगा। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजी होटल पहुंच चुकी है। 

Pre-auction Team Briefings 📄✅

Countdown for the #TATAIPLAuction 2023 begins 😎 pic.twitter.com/xCOSKBLCnZ

— IndianPremierLeague (@IPL) December 22, 2022
23 Dec 20221:22:50 PM
IPL Auction Live update: 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

 बेन स्टोक्स, फिल साल्ट, सैम करन, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जोसन होल्डर, टॉम बैंटन, क्रिस डॉर्डन, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, रिले रूसो, आदिल रशीद, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, टाइमल मिलस, कैमरन ग्रीन, रस्सी वैन डर डूसन, जेम्स नीशम और एडम मिल्न।

23 Dec 20221:18:46 PM
IPL 2023 Auction: ह्यूज एडमीड्स करेंगे नीलामी

 आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में ह्यूज एडमीड्स ऑक्शनर होंगे। कोच्चि में वह नीलामी करते हुए दिखाई देंगे। मेगा ऑक्शन 2022 के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। वह स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बाद चारु शर्मा ने यह भूमिका निभाई थी। ठीक होने के बाद वह फिर लौटे थे।

"Its always a pleasure coming back to the #TATAIPLAuction"

Hugh Edmeades is READY - ARE YOU? 😎 pic.twitter.com/HdJN0mt0t9

— IndianPremierLeague (@IPL) December 22, 2022
23 Dec 202212:58:06 PM
आईपीएल में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ी

 1.महेंद्र सिंह धौनी- 164.84, 2.रोहित शर्मा- 162.6 करोड़, 3. विराट कोहली- 158.2 करोड़, 4. सुरेश रैना- 110.74 करोड़( सन्यास ले चुके हैं) 5. एबी डीविलियर्स- 102.51 करोड़।

23 Dec 202212:29:11 PM
आईपीएल नीलामी में ये बड़े नाम शामिल

 आईपीएल 2023 ऑक्शन में जिन बड़े खिलाड़ियों पर 10 टीमें बोली लगाएंगी उनमें बेन स्टोक्स, सैम करन, कैमरून ग्रीन और केन विलियमसन शामिल हैं। वहीं, भारत के मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 

23 Dec 202212:19:01 PM
आईपीएल के इतिहास में टॉप पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी

 लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तान लोकेश राहुल (17 करोड़) इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। दूसरे नबंर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (16 करोड़) हैं। तीसरे पर रवींद्र जडेजा (16 करोड़) हैं। वहीं, चौथे नबंर पर रिषभ पंत (16 करोड़) हैं। पांचवे नबंर पर मुबंई के ओपनर ईशान किशन (16 करोड़) का नाम आता है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us