विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Women's Asia Cup: पाकिस्तान को रौंदने उतरेंगी हरमनप्रीत की 'शेरनियां', यहां देखें भारत की खूंखार Playing 11

Published: Fri, 04 Sep 2026 07:56 PM (IST)

सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी भारतीय टीम अपने आखिरी लीग मैच में पाकिस्‍तान से टकराएगी।

भारत बनाम पाकिस्‍तान

भारत बनाम पाकिस्‍तान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विमंस एशिया कप 2026 के पहले दो मुकाबले में जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी भारतीय टीम अपने आखिरी लीग मैच में पाकिस्‍तान से टकराएगी। शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में होने वाले इस मैच में हरमनप्रीत कौर की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।

हरमनप्रीत की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने थाइलैंड और हांगकांग के विरुद्ध जीत दर्ज की। इस बीच आइए जानते हैं कि पाकिस्‍तान टीम के खिलाफ भारत किस खूंखार प्‍लेइंग 11 के साथ उतरेगा।

मंधाना-शेफाली शानदार फॉर्म में

विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकती है। सलामी बल्‍लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में चल रही हैं। शेफाली ने थाइलैंड महिला टीम के खिलाफ पहले मैच में तूफानी फिफ्टी (64) लगाई थी। वहीं मंधाना ने पिछले मैच में हांगकांग, चीन के विरुद्ध शतक (124) जड़ा था।

रावल को बनाने होंगे रन

मिडिल ऑर्डर में प्रतिका रावल, ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर एक्‍शन में नजर आएंगी। तीनों अब तक अच्छी शुरुआत को बड़े स्‍कोर में नहीं बदल पाई हैं। 3 नंबर पर आने वाली रावल पर दबाव बढ़ रहा है। वह टी20 फॉर्मेट के हिसाब से बैटिंग नहीं कर पा रही हैं।

गेंदबाजी में नंदनी शर्मा प्रमुख तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ के साथ नई गेंद संभाल रही हैं। दीप्ति शर्मा ने पिछले मैच में 3 विकेट झटके थे। प्रेमा रावत और श्री चरणी की नजर भी पाकिस्‍तान को सस्‍ते में समेटने पर होगी।

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी,क्रांति गौड़।

भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।

पाकिस्तान टीम

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, ऐमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदफ शमास, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।

यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W: मंधाना-शेफाली की फॉर्म से खौफ में पाकिस्तान! एशिया कप में तीसरी जीत पर भारत की नजर

यह भी पढ़ें- IND W vs HKC W: 'मुझे नहीं पता कि ये सब हो गया', Smriti Mandhana ने इतिहास रचने के बाद अपने बयान से किया हैरान